ऋषभ पंत और संजू सैमसन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में चल रहे इयान बिशप ने रखा अपना पक्ष - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋषभ पंत और संजू सैमसन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में चल रहे इयान बिशप ने रखा अपना पक्ष

हाल ही में एक X यूजर ने इयान बिशप की कमेंट्री बॉक्स की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया और उन्होंने पूर्व खिलाड़ी के एक बयान को गलत तरीके से सबके सामने साझा किया।

Ian Bishop (Pic Source-X)
Ian Bishop (Pic Source-X)

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है। दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी ने कमेंट्री के दौरान कुछ ऐसा बोल दिया था जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर फैन से माफी मांगनी पड़ी।

हाल ही में एक X यूजर ने इयान बिशप की कमेंट्री बॉक्स की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया और उन्होंने पूर्व खिलाड़ी के एक बयान को गलत तरीके से सबके सामने साझा किया। यूजर के मुताबिक बिशप ने राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तानों की तुलना की और उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम में चयन को लेकर ऋषभ पंत को संजू सैमसन से बेहतर कहा।

एक दूसरे X यूज़र ने इयान बिशप को यह पोस्ट टैग किया और उनसे पूछा कि क्या आपने ऐसा बयान दिया था या नहीं। पूर्व खिलाड़ी भी इस चीज को लेकर काफी निराश थे कि जो उन्होंने बयान नहीं दिया है उसके लिए उनकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। यही नहीं इयान बिशप ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने प्रोफेशनल लाइफ में ऐसा कुछ भी नहीं कहा है।

इयान बिशप का ट्वीट यह रहा:

https://twitter.com/Alphxpxrticle/status/1778863852312310235?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1778914975215755526%7Ctwgr%5E995884c49b9d1019ca4e1714d767e69e91225a80%7Ctwcon%5Es2_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Fyou-really-think-thats-how-i-operate-ian-bishop-refutes-false-comment-credited-to-him-on-rishabh-pant-sanju-samson%2F

बता दें, कुछ समय पहले ही बिशप ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव की जमकर प्रशंसा की थी और यह भी अपील की थी कि उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना बेहद जरूरी है। वो आईपीएल 2024 में मयंक यादव की गेंदबाजी से काफी खुश थे।

मयंक यादव ने इस सीजन में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और तीन मैच में 6 विकेट झटके हैं। हालांकि चोटिल होने की वजह से मयंक यादव दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में भाग नहीं ले पाए थे। यही वजह है कि लखनऊ टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इयान बिशप को दुनिया के बेहतरीन कमेंटेटर में गिना जाता है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?