AUS vs SA: वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का हाल बेहाल, साउथ अफ्रीका ने 134 रनों से रौंदा - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs SA: वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का हाल बेहाल, साउथ अफ्रीका ने 134 रनों से रौंदा

साउथ अफ्रीका के लिए तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने झटके 3 विकेट

Australia vs South Africa (Image Credit- Twitter X)
Australia vs South Africa (Image Credit- Twitter X)

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच आज 12 अक्टूबर को जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 10वां मैच खेला गया। बता दें कि मैच में अफ्रीका ने ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत 134 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है। साथ ही इस जीत के साथ अफ्रीकन टीम पाॅइंट टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, वर्ल्ड कप मैच- 10 का हाल:

मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो टाॅस हारकर मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए। अफ्रीकन टीम की ओर से ओपनर क्विंटन डिकाॅक ने 106 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, तो एडेन मार्करम ने 56, तेंबा बावुमा ने 35, हेनरिक क्लासेन ने 29 और मार्को यान्सेन ने 26 रनों का योगदान दिया।

तो वहीं आपको ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो मिचेल स्टार्क व ग्लेन मैक्सवेल को 2-2 विकेट मिले, तो जोश हेजलवुड, पैट कमिंस व एडम जंपा को एक-एक विकेट मिला।

दूसरी ओर, जब ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका से मिले 312 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसकी पूरी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह 40.5 ओवर में मात्र 177 रनों पर ढह गई। टीम की ओर से सिर्फ मार्नस लाबुशेन ही 46 रनों की बड़ी पारी खेल पाए, इसके अलावा और कोई बल्लेबाज अधिक रन नहीं बना सका।

साथ ही मैच में अफ्रीकन टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। कागिसो रबाडा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, तो मार्को यान्सेन, केशव महाराज व तबरेज शम्सी को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा 1 विकेट लुंगी एंगीडी को भी मिला।

ये भी पढ़ें- ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप मिली में लगातार दो हार को भुलाने के लिए हिमाचली रंग में नजर आई डच टीम! वीडियो हुआ वायरल 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?