लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप ट्रॉफी का हुआ अनावरण - क्रिकट्रैकर हिंदी

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप ट्रॉफी का हुआ अनावरण

आज यानी 21 जुलाई को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में ICC वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण किया गया।

ICC Cricket World Cup Trophy 2023 (Pic Source-Twitter)
ICC Cricket World Cup Trophy 2023 (Pic Source-Twitter)

इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है जिसकी शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है और इसका फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। तमाम लोग इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज यानी 21 जुलाई को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में ICC वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण किया गया। बता दें, लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 के 5 मुकाबले खेले जाएंगे।

ऐसा पहली बार हो रहा है कि लखनऊ में वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे। इससे पहले 1987 और 1996 के इवेंट में वर्ल्ड कप के मुकाबले कानपुर में खेले गए थे।

यह भी पढ़े: आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे हार्दिक पांड्या!, भारत को मिलेगा नया कप्तान

बता दें, लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कुल 5 मुकाबले वर्ल्ड कप के खेले जाएंगे। 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। इसके बाद 16 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच भी इसी वेन्यू पर मुकाबला खेला जाएगा। 21 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच यही मैच होगा। इसके बाद 29 अक्टूबर को भारत और इंग्लैंड के बीच इकाना स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। पांचवा और अंतिम मैच इस जगह पर नीदरलैंड और अफगानिस्तान के बीच में होगा।

लखनऊ के दर्शक वर्ल्ड कप 2023 के मैच देखने को है तैयार

पिछले कुछ समय से लखनऊ में कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मैच भी यहां खेले गए थे। यह लखनऊ सुपर जायंट्स का होम ग्राउंड था। इस वेन्यू में गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है और बल्लेबाजों को काफी परेशानी होती है। अब देखना यह है कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कौनसी टीम जीत दर्ज करती है।

भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट को जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भी इस टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार है। भारत ने अपनी आखिरी ICC ट्रॉफी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में जीती थी। सभी टीमें आगामी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अब देखना यह है कि इस बार कौनसी टीम 2013 क्रिकेट वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम करती है।

close whatsapp