AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स के सामने बेबस नजर आए पाक गेंदबाज, वाॅर्नर और मार्श ने ठोका शतक  - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स के सामने बेबस नजर आए पाक गेंदबाज, वाॅर्नर और मार्श ने ठोका शतक 

पाकिस्तान ने मैच में टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ। 

Australia vs Pakistan (Image Credit- Twitter)
Australia vs Pakistan (Image Credit- Twitter)

ICC World Cup 2023: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 18वां मैच आज 20 अक्टूबर शुक्रवार को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ है।

तो वहीं मैच में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाजों डेविड वाॅर्नर और मिचले मार्श ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए तरसा दिया है। हालांकि, टीम को वाॅर्नर जब 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, तो जरूर एक मौका बना था विकेट लेने का, लेकिन इस कैच को उस्मा मीर ने छोड़ दिया।

दूसरी ओर, इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने विकेट लेने का एक भी मौका पाक गेंदबाजों को नहीं दिया, और धागा खोल बल्लेबाजी के बाद 200 से अधिक रनों की साझेदारी पहले विकेट के लिए कर दी है। साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने शतकीय पारी खेली है। वाॅर्नर ने अपना शतक 85 गेंदों में पूरा किया तो मार्श ने 101 गेंदों में अपने वनडे करियर की तीसरा शतक लगाया।

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, वर्ल्ड कप मैच- 18

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 33 ओवर बाद बिना कोई विकेट गंवाए, 245 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय डेविड वाॅर्नर 123 और मिचेल मार्श 109 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। साथ ही इस मैच को देखकर लग रहा है कि ऑस्ट्रेलिया इस मैच में पाकिस्तान के सामने एक बड़ा टारगेट रखने वाली है?

ये भी पढ़ें- अक्टूबर 20- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?