डेविड वॉर्नर के खराब फॉर्म को देख वीरेंद्र सहवाग ने दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- IPL में खेलने मत आया करो - क्रिकट्रैकर हिंदी

डेविड वॉर्नर के खराब फॉर्म को देख वीरेंद्र सहवाग ने दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- IPL में खेलने मत आया करो

मैं इंग्लिश में ये बातें इसलिए कर रहा हूं ताकि वे (डेविड वार्नर) यह बातें सुने और उन्हें दुख पहुंचे- वीरेंद्र सहवाग

David Warner And Virendra Sahwag (Photo Source: Twitter)
David Warner And Virendra Sahwag (Photo Source: Twitter)

शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में दिल्ली की टीम को हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि, इस सीजन ऋषभ पंत की जगह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वॉर्नर कर रहे हैं। हालांकि आईपीएल 2023 में दिल्ली की टीम को एक भी जीत हासिल नहीं हुई।

वहीं इस बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने डेविड वॉर्नर को लेकर चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना है कि परिस्थितियों को देखने के बाद भी अगर खिलाड़ी तेजी से रन नहीं बना सके तो उसे यहां नहीं आना चाहिए और आईपीएल नहीं खेलना चाहिए।

आप प्लीज यहां मत आइए और आपको आईपीएल नहीं खेलना चाहिए-वीरेंद्र सहवाग 

दरअसल क्रिकबज से बातचीत करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि, डेविड वॉर्नर अगर आप सुन रहें हैं तो कृपया अगली बार से अच्छा खेलें। अगर आप 25 गेंद पर अर्धशतक नहीं बना सकते तो फिर आप प्लीज यहां मत आइए और आपको आईपीएल नहीं खेलना चाहिए। 25 गेंद में 50 रन की पारी खेलना, आपको यशस्वी जायसवाल से सीखना चाहिए।

बता दें वीरेंद्र सहवाग ने ये बातें इंग्लिश में कही, दरअसल उन्होंने इसका जिक्र करते हुए कहा कि, मैं इंग्लिश में ये बातें इसलिए कर रहा हूं ताकि वे (डेविड वॉर्नर) यह बातें सुने और उन्हें दुख पहुंचे। डेविड अगर आप ये बातें सुन रहे हैं तो आप अच्छा खेले।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहतर होता अगर डेविड वॉर्नर 55-60 रन ना बनाकर 30 रन पर आउट हो जाते। इससे रोवमैन पॉवेल और ईशान पोरेल जैसे खिलाड़ियों को बहुत पहले खेलने का मौका मिल जाता और इस मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था। लेकिन जब वे दोनों खिलाड़ी खेलने के लिए आए तो उनके पास ज्यादा गेंदे नहीं बची थी। जिसके कारण वह कुछ कमाल नहीं कर सके। बता दें इस मैच में डेविड वार्नर ने 55 गेंद खेलकर 65 रन बनाए।

close whatsapp