शाहीन अफरीदी

World Cup 2023: शाहीन अफरीदी को कोई जगाओ यार! भारत के खिलाफ पांच विकेट हॉल लेने का सपना देख रहे हैं

14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला।

Rohit Sharma and Shaheen Afridi. (Image Source: Twitter)
Rohit Sharma and Shaheen Afridi. (Image Source: Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने कुछ बड़े बयान दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस मुकाबले में उनका लक्ष्य क्या होगा। वो इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारत के खिलाफ पांच विकेट लेने के बाद ही सेल्फी लेना चाहते हैं।

महामुकाबले से पहले पाक तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने भारतीय बल्लेबाजो के लिए चेतावनी जारी की है। गुरुवार को अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभ्यास करने आए अफरीदी ने कहा, “भारत के खिलाफ मैं 5 विकेट लूंगा।”

शाहीन अफरीदी ने रिपोर्टर्स से किया बड़ा वादा

शाहीन ने दावा किया कि चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मैच में वे पांच विकेट लेंगे। इस दौरान शाहीन ने यह भी कहा कि, पांच विकेट लेने के बाद ही वे मीडिया/फैंस के साथ सेल्‍फी लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पाकिस्‍तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने यह दावा अहमदाबाद में फील्डिंग ड्रिल के बाद टीम के अन्‍य प्‍लेयर्स के साथ मैदान छोड़ने के दौरान किया।

मैदान से बाहर निकलने के दौरान अफरीदी को रोककर कुछ रिपोर्टरों और फैंस ने सेल्‍फी के लिए आग्रह किया। RevSportz के हवाले से आई खबर के अनुसार, इस पर शाहीन ने जवाब दिया, ‘जरूर सेल्‍फी लूंगा लेकिन पांच विकेट लेने के बाद।’

दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं। जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की है। वहीं पाकिस्तान नीदरलैंड और श्रीलंका को हराने में कामयाब रहा है। फैंस के बीच उत्साह चरम पर है और वे वर्ल्ड कप की दो बड़ी टीमों को वर्ल्ड कप में धमाल मचाते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि वर्ल्‍डकप (वनडे) में पाकिस्‍तान टीम को अभी तक भारत के खिलाफ जीत का इंतजार है। वर्ल्‍डकप में दोनों मुल्‍कों के बीच अब तक हुए सातों मैचों में पाकिस्‍तान की हार हुई है। वर्ष 1992 से वर्ल्‍डकप 2019 तक भारत और पाकिस्‍तान की टीमें सात बार टकराई हैं और हर बार पाकिस्‍तान को हर मिली है।

यह भी पढ़ें: World Cup 2023: फैंस के लिए बुरी खबर! भारत-पाकिस्तान मैच पर बारिश का साया

close whatsapp