रवींद्र जडेजा ने जड़ दिया IPL 2025 का सबसे लंबा छक्का | CricTracker Hindi

IPL 2025: जडेजा ने जड़ दिया इस सीजन का सबसे लंबा छक्का, क्लासेन-हेड जैसे बल्लेबाज रह गए पीछे

RCB के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को मिली हार।

R Jadeja (Photo Source: IPL/BCCI)
R Jadeja (Photo Source: IPL/BCCI)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रवींद्र जडेजा ने नाबाद 77 रनों की पारी खेली लेकिन इस पारी के बदौलत वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। भले ही बेकार गई हो, लेकिन उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान फैंस का खूब मनोरंजन किया। जडेजा ने 45 गेंदों का सामना करते हुए इस दौरान 8 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए। इनमें से एक छक्का तो 109 मीटर लंबा था, जो अभी तक इस सीजन का सबसे लंबा छक्का है।

जडेजा ने जड़ दिया IPL 2025 का सबसे लंबा छक्का

रवींद्र जडेजा ने IPL 2025 में सबसे लंबा छक्का जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ दिया है। क्लासेन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 107 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। RCB के खिलाफ मैच में रवींद्र जडेजा ने यह छक्का 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लुंगी एनगिडी को लगाया था।

IPL 2025 में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • रवींद्र जडेजा वर्सेस आरसीबी, 3 मई- 109 मीटर
  • हेनरिक क्लासेन वर्सेस मुंबई इंडियंस, 23 अप्रैल- 107 मीटर
  • आंद्रे रसेल वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स, 29 अप्रैल- 106 मीटर
  • अभिषेक शर्मा वर्सेस पंजाब किंग्स, 12 अप्रैल- 106 मीटर
  • फिल सॉल्ट वर्सेस गुजरात टाइटंस, 2 अप्रैल- 105 मीटर
  • ट्रैविस हेड वर्सेस राजस्थान रॉयल्स, 23 मार्च- 105 मीटर

एनगिडी यॉर्कर के प्रयास में जडेजा को फुलटॉस गेंद डाल बैठा, जिसका CSK के स्टार ऑलराउंडर ने भरपूर फायदा उठाया। जडेजा ने उस गेंद पर मिड विकेट की दिशा में यह 109 मीटर लंबा छक्का जड़ा और यह गेंद स्टेडियम के छत पर जाने से बा । यह इस आईपीएल सीजन का सबसे लंबा छक्का है।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 213 रन बोर्ड पर लगाए। बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली, जैकब बैथल  और रोमरियो शेफर्ड ने अर्धशतक लगाया। इस स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे ने 94 तो रवींद्र जडेजा ने नाबाद 77 रनों की पारी खेली। मगर यह दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके। लुंगी एनगिडी 3 विकेट के साथ आरसीबी के सबसे सफल गेंदबाज रहे।

close whatsapp