मोहम्मद कैफ ने विराट कोहली से जुड़ा आरसीबी के ड्रेसिंग रूम का दिमाग को हिला देने वाला किस्सा किया याद - क्रिकट्रैकर हिंदी

मोहम्मद कैफ ने विराट कोहली से जुड़ा आरसीबी के ड्रेसिंग रूम का दिमाग को हिला देने वाला किस्सा किया याद

मोहम्मद कैफ ने बताया उन्हें कब एहसास हुआ था कि विराट कोहली एक खास क्रिकेटर हैं।

Mohammad Kaif and Virat Kohli (Image Source: Twitter/BCCI-IPL)
Mohammad Kaif and Virat Kohli (Image Source: Twitter/BCCI-IPL)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ सिर्फ 49 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाकर इस आईपीएल सीजन की शानदार शुरुआत की है। इस समय पूर्व भारतीय कप्तान दो मैचों में 103 रनों के साथ जारी आईपीएल 2023 में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है।

अगर आईपीएल की बात करे, तो 34-वर्षीय भारतीय बल्लेबाज (6652 रन) वर्तमान में इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस बीच, विराट कोहली के आरसीबी टीम के पूर्व साथी मोहम्मद कैफ ने भारतीय बल्लेबाज की रनों की भूख के बारे में एक दिलचस्प कहानी का खुलासा किया है।

कैफ ने आईपीएल के शुरुआती दिनों में कोहली की रनों की भूख को लेकर साझा की एक अनसुनी कहानी

आईपीएल के शुरूआती दिनों में रनों के लिए कोहली की भूख को याद करते हुए मोहम्मद कैफ ने बताया कि एक बार जब विराट खराब शॉट खेलने के बाद खराब स्कोर पर आउट हुए, तब उन्होंने ड्रेसिंग रूम में अपना गुस्सा जाहिर किया था। कैफ ने यह भी बताया कि उन्हें कब एहसास हुआ था कि विराट एक खास क्रिकेटर हैं।

मोहम्मद कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री के दौरान बताया: ‘एक बार विराट कोहली इसी तरह आउट हुए थे, जिस तरह वह 6 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ (21 रनों पर सुनील नारायण ने आउट किया था) आउट हुए थे। उस दौरान मैं उनके ठीक बगल में बैठा हुआ था और मुझे लगा कि वह गुस्से में अपना बल्ला जरूर फेंकेंगे।

और हां, जब विराट वापस आया, तो उसने सीधे बैट फेंका और पैड हटाया। मैं उसके पास बैठा था और उसने कहा, ‘मैं अगली बार बड़ा स्कोर करने जा रहा हूं’। अगली पारी में उन्होंने नाबाद 72 रन बनाए। वह खराब शॉट के कारण आउट हो गया था, और वह परेशान था। लेकिन वह अगले मैच में बल्लेबाजी करने आने से पहले उस पारी को भूल गए और उन्होंने नाबाद 72 रन बनाए। तब मुझे अहसास हुआ कि यह खिलाड़ी खास है।’

close whatsapp