‘टैलेंट’ की तपिश से चमका मध्य प्रदेश का नाम, IPL 2022 में छाए राज्य के ‘4 सुपरस्टार’
रजत पाटीदार से लेकर कुमार कार्तिकेय तक सभी ने इस आईपीएल में किया अच्छा प्रदर्शन।
अद्यतन - May 30, 2022 1:19 pm
3) रजत पाटीदार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी रजत पाटीदार मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के निवासी हैं। रजत ने 2015-16 सीजन में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। आठ जनवरी 2018 को उन्होंने टी20 लीग में मध्य प्रदेश के लिए पहला टी-20 मैच खेला था। 2018-19 सीजन में रजत ने मध्य प्रदेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। तब उन्होंने आठ मुकाबलों में 714 रन बनाए थे।
फरवरी 2021 में आरसीबी ने उन्हें पहली बार खरीदा और नौ अप्रैल 2021 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला। पिछले सीजन रजत पाटीदार को चार मैचों में मौका मिला था लेकिन वहां वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। इस सीजन मेगा ऑक्शन में भी उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था, लेकिन आरसीबी ने चोटिल लवनीथ सिसोदिया की जगह अपनी टीम में शामिल किया।
इस सीजन उनके आंकड़ों की बात करें तो पाटीदार ने इस सीजन कुल 8 मैच खेले, जहां उन्होंने 55.50 की औसत और 152.75 की स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले में एक शतक भी जड़ा था।