‘टैलेंट’ की तपिश से चमका मध्य प्रदेश का नाम, IPL 2022 में छाए राज्य के ‘4 सुपरस्टार’
रजत पाटीदार से लेकर कुमार कार्तिकेय तक सभी ने इस आईपीएल में किया अच्छा प्रदर्शन।
अद्यतन - May 30, 2022 1:19 pm
2) कुलदीप सेन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी कुलदीप सेन मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले हैं। 2018 में कुलदीप ने पहला प्रथम श्रेणी मैच खेला। वे मध्य प्रदेश की रणजी टीम का हिस्सा बने। बाद में उन्होंने इसी टीम के लिए टी-20 क्रिकेट भी खेला। अपने पहले रणजी सीजन में उन्होंने 25 विकेट लिए, जिसमें पंजाब के खिलाफ एक पारी में लिए गए पांच विकेट भी शामिल थे।
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में कुलदीप सेन ने 20 लाख रुपये का अपना बेस प्राइस रखा था और राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें बेस प्राइस की कीमत पर खरीदा था। वहीं अगर कुलदीप के प्रदर्शन की बात करें तो उन्हें इस सीजन कुल 7 मैचों में खेलने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने 29.63 की गेंदबाजी औसत 9.42 की इकॉनमी रेट से कुल 8 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया था।