लगातार तीसरी बार गोल्डन डक पर आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उड़ाया SKY का मजाक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खाता तक नहीं खोल पाए सूर्या।
अद्यतन - मार्च 23, 2023 11:24 पूर्वाह्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस निर्णायक मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। शुरू के दो मैचों की तरह इस मैच में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।
सूर्यकुमार यादव ने अपने नाम किए शर्मनाक रिकॉर्ड
बता दें भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने नहीं चला। वह लगतार तीसरी बार गोल्डन डक पर आउट हुए। वह भारतीय टीम और फैंस की उम्मीदों पर फिर खरा नहीं उतर सके। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया। बता दें सूर्यकुमार यादव इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 3 डक दर्ज करने वाले दुनिया के 14वें खिलाड़ी बन गए हैं।
उनकी इस शर्मानक रिकॉर्ड पर फैंस का रिएक्शन भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर उनके इस खराब पारी पर फैंस मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस सीरीज में सूर्या ने एक भी रन नहीं बनाया। जिसके बाद फैंस उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के मिस्टर 360 कहे जाने वाले खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव के इस खराब पारी को लेकर इंटरनेट पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही फैंस उन्हें टीम इंडिया से बाहर करने का भी मांग कर रहें। दरअसल फैंस का कहना है कि खराब फॉर्म में होने के बाद भीं सूर्यकुमार यादव को बीसीसीआई द्वारा वनडे में लगातार माैके दिए जा रहे हैं। उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया जाना चाहिए।
वहीं अगर सूर्यकुमार यादव की पिछली 11 वनडे पारियों की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 110 रन ही बनाए हैं, जिसमें एक भी शतक अब तक नहीं आया है। वहीं अभी तक सूर्या 23 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमे वह 24.06 की औसत से 433 रन ही बना पाए हैं, जिसमें सिर्फ 2 अर्धशतकीय पारी शामिल है। हालांकि वहीं कुछ फैंस ने उनकी जबरदस्त वापसी की उम्मीद जताई है।
सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी को देखने के बाद फैंस के रिएक्शन
#INDvsAUS3rdodi#INDvAUS #SuryakumarYadav
Surya Kumar Yadav batting summary in this odi seriespic.twitter.com/7VxJiKF8L0— 👌⭐👑 (@superking1815) March 22, 2023
Surya Kumar Yadav on the first ball of every match pic.twitter.com/R4rZvPfvkq
— Sagar (@sagarcasm) March 22, 2023
3rd consecutive golden duck for Surya Kumar Yadav in this Series #INDvsAUS pic.twitter.com/nS80aKuqJH
— AvishTweets (@AvishTweetss) March 22, 2023
Surya Kumar Yadav…💔🤐
3- ducks
6- chewing gums chewed
0- runs scored#INDvsAUS3rdodi #suryakumar #TeamIndia pic.twitter.com/lnIXaSiXFI— Atul Verma 🇮🇳 (@mediawala_atul) March 23, 2023
Surya Kumar Yadav Having no fun🥲 pic.twitter.com/UdrGWGAJwO
— Pulkit🇮🇳 (@pulkit5Dx) March 22, 2023
we are still with you brother and you will make a stronger comeback in odi ❤🙌😞 Sachin tendulakar ne bhi 1994 me 3 bar 0 pe out hua hai
Lekin unka comeback hua or apka bhi hoga @surya_14kumar @mipaltan @BCCI #surya #suryakumar #IndiavsAus pic.twitter.com/7ZGGJitiHR— Akash yadav (@AkashYa80399319) March 23, 2023
Coincidence is one thing but three consecutive first ball ducks for surya kumar yadav is more than coincidence.
It's a CURSE……#suryakumaryadav #suryakumar pic.twitter.com/NI6IOXMOZE— Soul-dier (@vipkum12) March 23, 2023
मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना, मैं समंदर हूं, लौटकर वापस जरूर आऊंगा! #SuryakumarYadav pic.twitter.com/7Qw7jRQvQt
— Bhoopendra rai (@bhoopendrarai34) March 23, 2023