IND vs AUS: तीसरे वनडे में रोहित शर्मा को ओपनिंग में मिला नया पार्टनर, लंबे समय के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में निभाने जा रहा बड़ी भूमिका
इस बेहतरीन मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
अद्यतन - सितम्बर 27, 2023 2:50 अपराह्न

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस बेहतरीन मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
भारतीय फैंस के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस मैच में टीम में वापसी की है। बता दें, इन दोनों ही खिलाड़ियों को पहले दो वनडे मुकाबलों में आराम दिया गया था। हालांकि शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन की तबीयत ठीक ना होने की वजह से उन्हें इस मैच में आराम दिया गया है।
तीसरे वनडे मैच में शुभमन गिल अनुपलब्ध रहेंगे और इसी वजह से इस महत्वपूर्ण मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय टीम की ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। तमाम फैंस इस चीज को देखकर काफी खुश है कि विराट कोहली काफी लंबे समय के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।
वहीं अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को इस मैच में आराम दिया गया और उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। प्रसिद्ध कृष्णा को भी इस मैच में खेलते हुए देखा जाएगा।
लोकल राज्य के युवा टैलेंट को भारतीय टीम की मदद करते हुए देखा जाएगा
बता दें, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने धर्मेंद्र जडेजा, प्रेरक मांकड़, विश्वराज जडेजा और हार्विक देसाई के रूप में चार स्थानीय राज्य खिलाड़ियों को शामिल करने की घोषणा की है। यह सभी खिलाड़ी फील्डिंग और रिफ्रेशमेंट ड्यूटी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
बता दें, भारत ने पहले दो वनडे मुकाबलों को अपने नाम किया था और इस समय मेजबान तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 2-0 से आगे है। जहां एक तरफ भारतीय टीम इस तीसरे वनडे मैच को भी अपने नाम करके ऑस्ट्रेलिया को क्लीनस्वीप करना चाहेगी, वहीं कंगारू टीम इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी।