कप्तान रोहित ने विकेट नहीं मिलने का गुस्सा ईशान किशन पर निकाला, बीच मैच में उनके ऊपर उठाया हाथ
भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन में ऑस्ट्रेलिया ने 350 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है।
अद्यतन - मार्च 10, 2023 2:09 अपराह्न

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम जलवा दिखाते हुए नजर आ रही है। दूसरे दिन कंगारू टीम ने 400 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। दूसरे दिन भी भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के आगे बेबस दिखे।
तीसरे टेस्ट मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथे मैच को जीतने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इसी बीच रोहित शर्मा और ईशान किशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ईशान किशन को मारते हुए नजर आ रहे हैं।
बीच मैदान में ईशान किशन को मारने लगे रोहित शर्मा
चौथे टेस्ट मैच का पहला दिन पूरे तरह से ऑस्ट्रेलियाई टीम के पक्ष में रहा। उस्मान ख्वाजा के शतकीय पारी के दम पर टीम ने पहले दिन के अंत तक 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना लिए थे। पहले दिन भारतीय गेंदबाज उतने ज्यादा सफल नजर नहीं आए।
चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन के दौरान एक मजेदार घटना घटी जो इस वक्त सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल पहले दिन के दूसरे सेशन में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन मैदान पर खिलाडियों के लिए पानी लेकर आए थे। पानी पीने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बोतल को ईशान किशन को थमा दिया।
लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में ईशान किशन ने बोतल गिरा दिया। जिसके बाद रोहित शर्मा ने ईशान किशन को मारने की कोशिश की। दोनों खिलाड़ियों के बीच हंसी-मजाक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
यहां देखें रोहित शर्मा और ईशान किशन का वीडियो-
https://twitter.com/adityar4jput/status/1633755205006237697?s=20
चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह कंट्रोल में नजर आ रही है। उस्मान ख्वाजा के शतक के बाद कैमरून ग्रीन ने भी शतक जड़ा और वो 114 रन बनाकर आउट हुए। आर्टिकल लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 विकेट के नुकसान पर 384 रन बना चुकी है। उस्मान ख्वाजा (164 रन) और मिचेल स्टार्क (4 रन) पर क्रिज पर मौजूद है।