भारत के खिलाफ अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर गए जॉनी बेयरस्टो

IND vs ENG: राजकोट टेस्ट में 0 पर आउट होकर अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर गए जॉनी बेयरस्टो

राजकोट टेस्ट की पहली पारी में शून्य पर आउट हुए जॉनी बेयरस्टो।

Jonny Bairstow (Photo Source: Twitter)
Jonny Bairstow (Photo Source: Twitter)

17 फरवरी, शनिवार को राजकोट में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो चार गेंदों में बिना कोई खाता खोले ही आउट हो गए। इस आउट के साथ, उन्होंने टेस्ट में भारत के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक शून्य पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इस मामले में दुनियाभर के पुछल्ले बल्लेबाजों को भी पछाड़ दिया है। जॉनी बेयरस्टो का यह भारत के खिलाफ 8वा डक है।

जो रूट जब 40वें ओवर में आउट हुए तब बेयरस्टो बल्लेबाजी करने के लिए आए। लेकिन वो अपनी बल्लेबाजी को ज्यादा आगे नहीं ले जा पाए और सिर्फ चार गेंदों में डक पर आउट हो गए। बात जॉनी बेयरस्टो के विकेट की करें तो पारी के 41वें ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप यादव ने उन्हें गच्चा दिया और LBW आउट कर पवेलियन की राह दिखाई।

कुलदीप यादव की यह बेहद ही शानदार गेंद थी। कुलदीप ने इस गेंद को हवा दी थी और ऑफ स्टंप के बाहर पिच किया था था। गेंद ने अंदर की तरफ तेजी से टर्न लिया और बेयरस्टो के पैड पर जाकर लगी। बेयरस्टो इसकी उम्मीद नहीं कर रहे थे। यहां गेंदबाज सहित सभी फील्डर्स  ने LBW की अपील की और अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। हालांकि उन्होंने रिव्यू लेकर अंपायर के फैसले को चैलेंज किया। हालांकि थर्ड अंपायर का फैसला भी उनके पक्ष में नहीं गया।

टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ी-

  • 8 जॉनी बेयरस्टो
  • 7 दानिश कनेरिया/नाथन लियोन
  • 6 शेन वार्न/एम डिलन/जेम्स एंडरसन

मैच की बात करें तो इंग्लैंड की पहली पारी 319 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की तरफ से सबसे अधिक रन बेन डकेट ने बनाए, वो 153 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए वहीं जडेजा और कुलदीप को दो दो विकेट मिले।

close whatsapp