IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ ताश के पत्तों की तरह बिखर रही भारतीय बल्लेबाजी, जडेजा-शमी भी सस्ते में लौटे पवेलियन
वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज स्ट्रगल करते हुए नजर आ रहे हैं।
अद्यतन - अक्टूबर 29, 2023 5:36 अपराह्न

IND vs ENG: ICC ODI World Cup 2023 का 29वां मुकाबला भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है, इंग्लिश गेंदबाज पूरी तरह से टीम इंडिया पर हावी हो रहे हैं। शुभमन गिल (9 रन), विराट कोहली शून्य और श्रेयस अय्यर (4 रन) पर विकेट गंवा बैठे थे। जिसके बाद केएल राहुल और रोहित शर्मा के बीच चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी हुई।
केएल राहुल (39 रन) पर डेविड विली के शिकार बने। जिसके बाद सारी जिम्मेदारी क्रीज पर टिके कप्तान रोहित शर्मा के ऊपर थी, लेकिन रोहित शर्मा के विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया ने लय पूरी तरह से गंवा दी है। रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी भी पवेलियन लौट गए हैं।
IND vs ENG: रवींद्र जडेजा नहीं खेल पाए बड़ी पारी
IND vs ENG: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 37वें ओवर की आखिरी गेंद पर आदिल रशीद के हाथों विकेट गंवा बैठे। आदिल रशीद की शानदार गेंद पर लियम लिविंगस्टोन ने कैच पकड़ हिटमैन को (87 रन) पर पवेलियन भेजा था। रोहित शर्मा के विकेट के बाद 41 और 42वें ओवर में रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी आउट हो गए।
रवींद्र जडेजा ने पिछले मैच में अच्छी पारी खेली थी, जिसके बाद उम्मीद थी कि वो टीम को अच्छा फिनिशिंग दे पाएंगे। लेकिन जडेजा 41वें ओवर में आदिल रशीद के हाथों LBW आउट हो गए। जडेजा 13 गेंदों में मात्र 8 रन की पारी खेल पाए।
जिसके बाद अगले ही ओवर में मोहम्मद शमी 5 गेंदों में 1 रन बनाकर मार्क वुड की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर को कैच दे बैठे और पवेलियन लौट गए। दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर टिके हुए हैं। देखना होगा भारतीय टीम इंग्लैंड को कितने रनों का लक्ष्य दे पाती है-