IND vs NZ: तो संजय मांजरेकर चाहते हैं कि विराट कोहली नंबर 3 की बजाए 4 पर करें बल्लेबाजी
श्रेयस अय्यर के चोटिल होने की वजह से इशान किशन के लिए जगह बन सकती है जिसकी वजह से विराट को थोड़ा नीचे बल्लेबाजी करनी होगी।
अद्यतन - जनवरी 17, 2023 5:37 अपराह्न

18 जनवरी से शुरू हो रही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को खेलते हुए देखना चाहते हैं। बता दें कि वनडे सीरीज से श्रेयस अय्यर चोटिल होने के कारण बाहर हो चुके हैं, जिस कारण किशन के लिए प्लेइंग इलेनव में जगह बन सकती है।
लेकिन वहीं दूसरी तरफ उन्होंने इसके लिए सुझाव देते हुए कहा है कि विराट कोहली को अपनी बैटिंग पोजिशन को थोड़ा नीचे लाना होगा। साथ ही संजय का मानना है कि अगर इशान किशन टीम में शामिल होते हैं तो टीम के टाॅप ऑर्डर में लैफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के अलावा, बल्लेबाजी में भी इंडिया को मजबूती मिलेगी।
विराट कोहली को लेकर संजय ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘गेम प्लान’ में संजय मांजरेकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली की बैटिंग क्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। मांजरेकर ने कहा, न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन पेचीदा होने वाली है।
संजय ने आगे कहा, एक बंदा सच में दुखी होने वाला है। लेकिन मेरे पास इस दिक्कत को दूर करने के लिए प्लान है। शुभमन गिल नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। वे इस बैटिंग पोजिशन पर अच्छा कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए विराट अपना तीन नंबर छोड़े और नंबर चार पर खेलें।
वहीं अपनी बात को मजबूती देने के लिए संजय ने कहा कि विराट ऐसा पहले कर चुके हैं, श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने रायडु के लिए नीचे बल्लेबाजी की थी। यह इस समस्या को हल करने का ये एक तरीका हो सकता है और किशन के दोहरे शतक के बाद बाएं और दाएं हाथ का कॉम्बिनेशन बुरा नहीं हैं।
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मो. शमी, मोहम्मद सिराज
और उमरान मलिक।