IND-W vs BAN-W 3rd T20I, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 13 जुलाई को खेला जाएगा।
अद्यतन - जुलाई 12, 2023 5:32 अपराह्न

भारतीय महिला (IND-W) और बांग्लादेश महिला (BAN-W) क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 13 जुलाई को खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की थी। दूसरे मैच में भी फॉर्म बरकरार रखते हुए टीम ने 8 रनों से मैच जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 95 रन बना पाई थी।
शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक (19 रन) की पारी खेली थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 87 रनों पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा के नाम 3-3 विकेट शामिल रहे, वहीं मिन्नू मणि ने दो विकेट अपने नाम किया। टीम इंडिया तीसरे टी-20 में भी शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज करना चाहेगी।
(IND-W vs BAN-W) मैच डिटेल्स (Match Details):
मैच- भारत बनाम बांग्लादेश, तीसरा वनडे
जगह- शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम, धाका
दिन और समय– 13 जुलाई, दोपहर 1ः30 बजे
लाइव स्ट्रीमिंग– बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ऑफिशियल यूट्यूब चैनल
(IND-W vs BAN-W) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
इस पिच पर अब तक लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने अधिक बार जीत हासिल की है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 107 रन है। इस पिच पर पहले गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा है। जिसके चलते टीम यहां पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।
(IND-W vs BAN-W) भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head):
भारतीय और बांग्लादेश महिला टीम के अब तक 15 टी-20 मैच खेले गए हैं। जिसमें भारत ने 13 और बांग्लादेश ने दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
(IND-W vs BAN-W) भारत बनाम बांग्लादेश फुल स्क्वॉड (Full Squad):
भारत (India):
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देओल, देविका वैद्य, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, एस. मेघना, पूजा वास्त्रकार, मिन्नू मणि, बरेडी अनुषा
बांग्लादेश (Bangladesh):
निगार सुल्ताना (कप्तान व विकेटकीपर), नाहिता अख्तर, दिलारा अख्तर, शाथी रानी, शमीमा सुल्ताना, शोभना मोस्तरी, मुर्शीदा खातून, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, दिशा बिस्वास, मारूफा अख्तर, संजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, सुल्ताना खातून, सलमा खातून, फाहिमा खातून
(IND-W vs BAN-W) भारत बनाम बांग्लादेश संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XI):
भारत (India):
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वास्त्रकार, अमनजोत कौर, बरेडी अनुषा, मिन्नू मणि
बांग्लादेश (Bangladesh):
शाथी रानी, शमीमा सुल्ताना, मुर्शिदा खातून, निगार सुल्ताना (कप्तान व विकेटकीपर), शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, नाहिदा अख्तर, फाहिमा खातून, मारूफा अख्तर, सुल्ताना खातून, राबेया खान
यहां देखें- Indian Women vs Bangladesh Women 3T20I Live Score
(IND-W vs BAN-W) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Best Performers):
संभावित बेस्ट बल्लेबाज:
शेफाली वर्माः
शेफाली वर्मा सीरीज के पहले मैच में शून्य पर आउट हो गई थी। लेकिन दूसरे मैच में शेफाली वर्मा ने 19 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। शेफाली वर्मा तीसरे टी-20 मैच में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकती है।
संभावित बेस्ट गेंदबाजः
दीप्ति शर्माः
दीप्ति शर्मा ने दूसरे टी-20 मैच में 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया था। दीप्ति शर्मा एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकती है।
कौन जीतेगा मैच-
भारतीय महिला टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा टी-20 मैच जीतेगी।