इंग्लैंड के 'Bazball' की भारत के सामने एक ना चली, मेजबान ने टेस्ट सीरीज को 4-1 से अपने किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के ‘Bazball’ की भारत के सामने एक ना चली, मेजबान ने टेस्ट सीरीज को 4-1 से अपने किया

धर्मशाला में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को एक पारी और 64 रनों से हराया।

IND vs ENG (Pic Source-X)
IND vs ENG (Pic Source-X)

धर्मशाला में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को एक पारी और 64 रनों से हराया। इस अंतिम टेस्ट में भारत की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसी के साथ भारत ने 5 मैच की टेस्ट सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया।

धर्मशाला में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 218 रन बनाए थे। पहली पारी में Zak Crawley ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 79 रनों की बेहतरीन पारी खेली। Zak Crawley के अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 29 रनों का योगदान दिया जबकि बेन डकेट ने 27 रन बनाए। जो रूट महज 26 रन बनाकर आउट हो गए थे जबकि बेन फॉक्स ने 24 रनों का योगदान दिया।

भारत की ओर से पहली पारी में कुलदीप यादव ने 5 विकेट हासिल किए जबकि रविचंद्रन अश्विन ने चार विकेट झटके। एक विकेट रवींद्र जडेजा ने अपने नाम किया। इसके बाद भारत ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 477 रन बनाए। टीम की ओर से बल्लेबाजी में सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

कप्तान रोहित शर्मा ने 103 रनों की तूफानी पारी खेली जबकि शुभमन गिल ने 110 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 57 रनों का योगदान दिया जबकि सरफराज खान ने 56 रन बनाए। Devdutt Padikkal ने भी अपने डेब्यू टेस्ट में छाप छोड़ी और 65 रनों का योगदान दिया।

भारत ने जीता पांचवा टेस्ट

इंग्लैंड टीम दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 195 रन पर ऑलआउट हो गई। जो रूट ने दूसरी पारी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और 84 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। हालांकि जो रूट अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। जॉनी बेयरस्टो ने 39 रन बनाए जबकि टॉम हार्टले ने 20 रनों का योगदान दिया।

भारत की ओर से दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने पांच विकेट झटके जबकि जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक विकेट रवींद्र जडेजा ने अपने नाम किया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?