IND v AUS: पहले टी-20 मैच के दौरान कैसा रहेगा मोहाली का मौसम, यहां जानिए - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND v AUS: पहले टी-20 मैच के दौरान कैसा रहेगा मोहाली का मौसम, यहां जानिए

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली में खेला जाएगा।

A general view of play at the PCA Mohali Stadium
A general view of play at the PCA Mohali Stadium. (Photo by Laurence Griffiths/ALLSPORT)

20 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज में भारत ऑस्ट्रेलिया का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सीरीज का पहला मैच मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) स्टेडियम में खेला जाएगा। आखिरी बार दोनों टीमें नवंबर 2020 और जनवरी 2021 के बीच आमने-सामने हुई थी, जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। उस T20I सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया था।

चूंकि टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने में महज कुछ ही दिनों का वक़्त बाकी रह गया है, यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। दोनों ही टीमें इस सीरीज में वर्ल्ड कप की तैयारियों को और पुख्ता करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया, इस सीरीज में अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के बिना खेलने उतरेगा। वहीं भारत के पास भी कुछ विकल्पों को आज़माने का अवसर है।

ऑस्ट्रेलिया मिचेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्टार्क और डेविड वार्नर सीरीज का हिस्सा होंगे। वर्ल्ड कप नजदीक आने के साथ, ऑस्ट्रेलिया ने फिटनेस को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को लेकर कोई जोखिम नहीं लेने का फैसला किया। भारतीय टीम में उमेश यादव ने मोहम्मद शमी की जगह ली है। शमी कोरोना संक्रमित होने की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।

पहले टी-20 मैच के दौरान कैसा रहेगा मोहाली का मौसम

पहले टी-20 मैच के लिए मोहाली की मौसम की बात करें तो एक अच्छी खबर यह है कि मंगलवार को वहां पर बारिश के कोई संकेत नहीं हैं और खेल बिना किसी बाधा के खेले जाने की उम्मीद है। Weather.com के अनुसार, तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जबकि मोहाली में पूरे मैच के दौरान ह्यूमिडिटी 75-80% के आसपास रहने की उम्मीद है।

इस मैदान पर तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। एक बार गैप में गेंद को बाउंड्री पार करने से रोकना गेंदबाजों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। हालांकि, मैदान की बड़ी-बड़ी बाउंड्रीज से फील्डर और गेंदबाजों के लिए मदद मिलेगा। वहीं बीच के ओवर्स में स्पिनरों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

close whatsapp