IND vs AUS: 'निचले क्रम के बल्लेबाज से निपटना...'- दूसरे टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले काफी टेंशन में हैं ऑस्ट्रेलियाई कोच - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: ‘निचले क्रम के बल्लेबाज से निपटना…’- दूसरे टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले काफी टेंशन में हैं ऑस्ट्रेलियाई कोच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा।

Indian Team Andrew McDonald (Photo Source: Getty Images)
Indian Team Andrew McDonald (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल के शानदार गेंदबाज के चलते भारत ने उस टेस्ट मैच को एक पारी और 132 रनों से अपने नाम किया था। वहीं बल्लेबाजी में भी रोहित शर्मा के अलावा टीम इंडिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया था।

वहीं भारत की टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों को लेकर हाल में बयान दिया है। उनका मानना है टीम इंडिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों को आउट करना ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ी चुनौती होगी।

भारत के पास मजबूत निचला बल्लेबाजी क्रम हैं- एंड्रयू मैकडोनाल्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने 120 रनों की शानदार पारी खेली थी, रोहित के अलावा कोई भी टॉप और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा पाया था। लेकिन निचले क्रम में रवींद्र जडेजा ने 70 और अक्षर पटेल ने 84 रनों की धुआंधार पारी खेल कर भारत को 400 रनों के पार पहुंचाया था।

इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों को लेकर बात करते हुए SEN रेडियो में कहा, ‘भारत की निचले क्रम की बल्लेबाजी भी इस सीरीज में बदलाव पैदा करने वाली है। रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल के रूप में भारत के पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम है।’

हमें उन्हें आउट करने के लिए तरकीब ढूंढ़नी होगी- मैकडोनाल्ड

ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने आगे बात करते हुए कहा कि टीम को भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों से निपटने के लिए तरकीब सोचनी होगी। यह हमारे लिए एक चुनौती रहने वाली हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनके निचले क्रम के बल्लेबाज हमारे निचले क्रम के बल्लेबाज से ज्यादा रन बनाएंगे। इसलिए हमें यह पता लगाने की कोशिश करनी होगी कि इसके कैसे रोका जाए।’

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे टेस्ट में वापसी की ओर जाना चाहेगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऑस्ट्रेलिया डेविड वॉर्नर के जगह पर ट्रेविस हेड जो इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं उसे इस टेस्ट मैच में मौका दे सकती है।’

close whatsapp