साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए सभी फॉर्मेट में खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों को मिल सकता आराम - क्रिकट्रैकर हिंदी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए सभी फॉर्मेट में खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों को मिल सकता आराम

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 22 मई तक किया जा सकता है।

Team India. (Photo Source: BCCI)
Team India. (Photo Source: BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन के सीजन का अंत 29 मई को होगा जिस दिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जिसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज खेलने में व्यस्त हो जायेंगे। टीम इंडिया को 9 जून से घरेलू जमीन पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।

जिसको लेकर यह लगभग पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए आराम दिया जा सकता है। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रिषभ पंत का भी नाम शामिल है। जबकि टीम की कप्तानी का जिम्मा इस टी-20 सीरीज के दौरान शिखर धवन या फिर हार्दिक पांड्या को सौंपी जा सकती है।

जहां शिखर धवन ने साल 2021 के जुलाई महीने में श्रीलंका के दौरे पर खेली गई टी-20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया की कप्तानी की थी। वहीं हार्दिक IPL 2022 के सीजन में गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान के तौर पर खेल रहे हैं और टीम काफी शानदार प्रदर्शन भी कर रही है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 22 मई को किया जा सकता है।

न्यूज-18 पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने अपने दिए बयान में कहा कि, टीम इंडिया के सभी सीनियार खिलाड़ियों को 3 से 4 हफ्तों तक का आराम दिया जा सकता है, ताकि जुलाई महीने में इंग्लैंड दौरे से पहले सभी पूरी तरह से तरोताजा रहें। जिसमें रोहित, विराट, केएल, रिषभ और बुमराह सीधे इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे जहां 5वां टेस्ट मैच खेला जाना है। हम अपने सभी महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को इंग्लैंड सीरीज से पहले पूरी तरह फ्रेश रखना चाहते हैं।

चयनकर्ताओं के पास साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए कई तरह के विकल्प मौजूद हैं, जिसमें शिखर धवन पहले भी टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। लेकिन इस बार यह उम्मीद है कि हार्दिक पांड्या को यह जिम्मेदारी दी सकती है, जिन्होंने गुजरात टाइटंस की काफी शानदार तरीके से कप्तानी की है।

मोहसिन खान और उमरान मलिक दोनों को मिल सकती जगह

IPL 2022 के सीजन में 2 तेज गेंदबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सभी को काफी प्रभावित किया है। जिसमें एक लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा बाएं हाथ तेज गेंदबाज मोहसिन खान हैं जिन्होंने नई गेंद के साथ स्विंग करते हुए विकेट भी निकाले वहीं अंतिम ओवरों के दौरान काफी प्रभावशाली गेंदबाजी भी की है।

जिसको लेकर सूत्र ने अपने बयान में कहा कि, हमारा तेज गेंदबाजी विभाग लगभग तय है, जिसमें चयनकर्ता ऐसे खिलाड़ियों को मौक दे सकते हैं, जिनको अभी खेलने का उतना अनुभव हासिल नहीं है। मोहसिन ने अपनी गति और स्विंग से जहां प्रभावित किया है, वहीं उमरान ने भी गति से काफी सुर्खियां बटोरी हैं।

close whatsapp