RCB की दीवानगी तो देखिए, इस महिला फैन ने तो टीम के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी - क्रिकट्रैकर हिंदी

RCB की दीवानगी तो देखिए, इस महिला फैन ने तो टीम के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी

मैच में सीएसके ने आरसीबी को 23 रनों से दी मात।

RCB Female Fan (Photo Source: Twitter)
RCB Female Fan (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सीजन में फैंस अपने क्रिएटिव पोस्टर से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहे हैं। एक पुरुष की नौकरी छोड़ने वाली पोस्टर के बाद, एक महिला फैन मंगलवार को सीएसके और आरसीबी के बीच हुए मुकाबले में मजेदार पोस्टर लेकर मैदान पर पहुंची, जिसमें उसे लिखा था कि वह तब तक शादी नहीं करेगी जब तक कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत लेती।

चेन्नई और बैंगलोर के बीच खेले गए इस मैच के दौरान एक से बढ़कर के मजेदार पल थे जिन्होंने प्रशंसकों को टीवी स्क्रीन से जोड़कर रखा, विशेष रूप से अंबाती रायुडू का एक हाथ से शानदार कैच जिसने आकाश दीप को बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटने के लिए मजबूर किया। वहीं शिवम दुबे की वो मैन ऑफ मैच विनिंग पारी।

अमित मिश्रा ने भी RCB के उस महिला फैन का फोटो शेयर किया

हालांकि, मैदान पर गेंद और बल्ले के अलावा उस फैन के पोस्टर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। उस पोस्टर में लिखा था कि, “जब तक आरसीबी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीतती तब तक मैं शादी नहीं करूंगी।” कैमरामैन ने इस लड़की पर मैच के दौरान कई बार फोकस किया और यह पोस्टर अब सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बन गया है और बड़ी तेजी से वायरल हो गया है।

इस महिला फैन का फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा ने भी उस फोटो को शेयर किया और इस फैन की शादी को लेकर चिंता भी व्यक्त की। अमित ने अपनी पोस्ट में लिखा- सच में अब उनके माता-पिता को चिंता होने लगी

आरसीबी फ्रेंचाइजी की बात करें तो 2008 के बाद से इन फ्रेंचाइजी के पास एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी मौजूद रहे हैं लेकिन उनकी टीम आज तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। इस बार भी आरसीबी टीम अच्छी लय में है और फैंस को उम्मीद है कि फाफ की कप्तानी में इस बार बंगलौर चैंपियन बनेगी।

close whatsapp