गुजराट टाइटंस (GT) के कप्तान हार्दिक पांड्या इस वजह से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

गुजराट टाइटंस (GT) के कप्तान हार्दिक पांड्या इस वजह से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में राशिद खान टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

Hardik Pandya (Image Credit- IPL\BCCI)
Hardik Pandya (Image Credit- IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 29वां मुकाबला अभी तक इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाली गुजरात टाइटंस (GT) और गत-विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच में पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) को 37 रनों से मात दी थी। वहीं CSK ने RCB को 23 रनों से मात देते हुए इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की।

लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस टीम के नियमित कप्तान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की जगह पर अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान मैदान पर टॉस के समय जब उतरे तो सभी को काफी हैरानी हुई। जिसको लेकर मैच से पहले ऐसी किसी तरह की खबर सामने नहीं आई थी कि हार्दिक नहीं खेलने वाले हैं, जिसके बाद फैंस भी काफी हैरानी में देखे गए।

आखिर क्यों CSK के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल रहे हार्दिक?

इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या की जगह पर गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे राशिद खान ने टॉस जीतने के बाद जानकारी देते हुए कहा कि, हार्दिक के ग्रोइन में दिक्कत होने की वजह से वह इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। जिसमें हम भी उनको लेकर किसी तरह का खतरा नहीं उठाना चाहते ताकि वह आगे के मुकाबलों में पूरी तरह से फिट होकर वापसी कर सके।

जिसके बाद गुजरात टाइटंस की टीम में 2 बदलाव देखने को मिले जिसमें मैथ्यू वेड की जगह पर अल्जारी जोसेफ को शामिल किया गया वहीं हार्दिक की जगह पर विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को टीम में शामिल करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा गुजरात टाइटंस की टीम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला।

बता दें कि हार्दिक पांड्या का अभी तक IPL 2022 के सीजन में बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने पिछले मुकाबले में 52 गेंदों में 87 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसके बाद टीम की जीत पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का भी खिताब दिया गया था।

close whatsapp