IPL 2022: ट्रेंट बोल्ट ने केएल राहुल को बोल्ड करने वाली ड्रीम डिलीवरी को लेकर किया अहम खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: ट्रेंट बोल्ट ने केएल राहुल को बोल्ड करने वाली ड्रीम डिलीवरी को लेकर किया अहम खुलासा

ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर में केएल राहुल और कृष्णप्पा गौतम के विकेट लिए।

KL Rahul dismissal (Photo Source: Twitter)
KL Rahul dismissal (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 15वें सीजन का 20वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 10 अप्रैल को खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मैच के अंतिम ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) पर तीन रनों की  जीत दर्ज की।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से टॉस हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रनों का स्कोर खड़ा किया। राजस्थान के लिए शिमरोन हेटमायर ने सर्वाधिक 59* रन बनाए, वहीं लखनऊ के लिए कृष्णप्पा गौतम और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट चटकाए।

जीत के लिए 166 रनों  के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए शुरुआत काफी खराब रही, क्योंकि फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को शून्य पर खो दिया, और अंत में नई टीम 8 विकेट पर 162 रन ही बना सकी, और यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) से तीन रन से हार गई।

ट्रेंट बोल्ट ने केएल राहुल का शानदार इनस्विंगर से किया शिकार

इस बीच, ट्रेंट बोल्ट लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स (RR) की रोमांचक जीत के मुख्य किरदार निभाने वाले कलाकारों में से एक थे। बाएं-हाथ के तेज गेंदबाज ने केएल राहुल को एक बेतरीन डिलीवरी से दूसरी पारी की पहली ही गेंद पर बोल्ड कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी।

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को अक्सर आपने टी-20 क्रिकेट में पावरप्ले के अंदर नई गेंद के साथ विकेट लेते हुए हुए नहीं देखा होगा, लेकिन उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल को पहले ओवर की पहली गेंद पर गोल्डन डक के साथ मैदान से चलता किया।

ट्रेंट बोल्ट द्वारा फेंका गया यह एक शानदार इनस्विंगर था, जो ऑफ स्टंप से बाहर डेक से टकराने के बाद तेजी से अंदर आया और स्टंप को चकनाचूर कर दिया। ये सब इतनी तेजी से हुआ कि केएल राहुल को हवा भी नहीं लगी। गेंद उनके पैड और बैट के बीच से होती हुई स्टंप्स पर जा लगी और इसी के साथ उनकी पारी का अंत हो गया।

यहां देखें वीडियो –

https://twitter.com/_Hyper_07_/status/1513219926332682240

मैच के बाद, ट्रेंट बोल्ट ने खुलासा किया है कि केएल राहुल को पहले ओवर में आउट करने की जिम्मी नीशम की योजना थी और उन्होंने नाश्ते पर इस पर चर्चा की थी।

पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान ट्रेंट बोल्ट ने कहा: “यह नाश्ते के समय देर से लिया गया फैसला था। केएल राहुल के खिलाफ उस योजना को क्रियान्वित करने की योजना जिम्मी नीशम की थी। मैं उसे ज्यादा श्रेय नहीं देना चाहता (हंसते हुए)। नई गेंद के साथ मेरी भूमिका ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने की है।”

उन्होंने अंत में कहा, “यह शीर्ष पर मेरे लिए एक बहुत ही सरल खेल है, और गेंद को स्विंग कराने के लिए आर्द्रता और ओवरहेड्स ने काफी मदद की। मैं शायद अपनी गेंदबाजी से पहले अपनी बल्लेबाजी देखूंगा (हंसते हुए)।”

close whatsapp