IPL 2022: आईपीएल में SRH के प्रदर्शन का कोच टॉम मूडी ने किया पोस्टमार्टम - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: आईपीएल में SRH के प्रदर्शन का कोच टॉम मूडी ने किया पोस्टमार्टम

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल 2022 में 14 में से केवल 6 मैच जीते।

Tom Moody. (Photo Source: Twitter)
Tom Moody. (Photo Source: Twitter)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) मेगा निलामी में अपनी टीम को नया रूप दिया, लेकिन इसके बावजूद भी फ्रेंचाइजी के प्रदर्शन में कोई बदलाव नहीं आया और उन्हें एक और निराशाजनक सीजन का सामना पड़ा। आपको बता दें, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 14 में से केवल 6 मैच जीते और फ्रेंचाइजी एक बार फिर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।

खैर, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सफर समाप्त तो हो गया है, लेकिन फ्रेंचाइजी के टीम प्रबंधन का गुणा-भाग अभी खत्म नहीं हुआ है, क्योंकि वे इस सीजन में उनके प्रदर्शन की समीक्षा में व्यस्त है।

टॉम मूडी ने की आईपीएल में SRH के प्रदर्शन की समीक्षा

दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 25 मई को ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जहां SRH के मुख्य कोच टॉम मूडी ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में फ्रैंचाइजी के प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त की है, लेकिन साथ ही कुछ सकारात्मक पहलुओं पर भी प्रकाश डाला और आईपीएल 2023 (IPL 2023) में मजबूत वासपी का वादा किया है।

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में SRH के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए टॉम मूडी ने कहा फ्रेंचाइजी के लिए यह सीजन एक निराशाजनक मोड़ पर समाप्त हुआ, लेकिन इसके बावजूद भविष्य के लिए हमें काफी सारी सकारात्मक चीजें देखने को मिली। उन्होंने आगे कहा अभिषेक शर्मा, उमरान मलिक और राहुल त्रिपाठी SRH के लिए आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहें।

टॉम मूडी ने आगे भुवनेश्वर कुमार के योगदान की तारीफ की और साथ ही कहा SRH इस तरह इस सीजन का समापन नहीं चाहते थे, लेकिन टी नटराजन और वाशिंगटन सुंदर की चोटों ने फ्रेंचाइजी को काफी निराश किया। उन्होंने अंत में SRH के फैंस का पूरे सीजन में समर्थन करने के लिए धन्यवाद अदा किया, और साथ ही उन्हें आश्वासन भी दिया कि फ्रेंचाइजी अगले सीजन में मजबूत वापसी करेगी।

यहां देखिए वीडियो –

close whatsapp