IPL 2022 में प्रत्येक टीम से एक खिलाड़ी जो अपने अच्छे प्रदर्शन से कर सकता है, भारतीय टीम में वापसी
IPL 2022 का सीजन कई भारतीय खिलाड़ियों के लिए उनके अंतरराष्ट्रीय करियर को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Apr 8, 2022 3:11 pm
2- खलील अहमद- दिल्ली कैपिटल्स

इंडियन टीम में हमेशा से ही लेफ्ट हैंड फास्ट बॉलर का दबदबा रहा है। फिर चाहे वो बात जहीर खान की हो या आशीष नेहरा की। खलील अहमद भी एक ऐसे ही उभरते हुए खिलाड़ी हैं। साल 2018 में वनडे से डेब्यू करने वाले खलील अभी तक कुल 11 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 15 विकेट चटकाए हैं और वहीं 14 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबलों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं।
इस साल अभी तक खलील दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने कुल 8 ओवरों में 61 रन देकर 4 विकेट हासिल किए हैं। आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को एक लेफ्ट हैंड तेज गेंदबाज की जरूरत पड़ेगी और खलील उस जगह को लेने के लिए बेताब रहेंगे। बता दें कि खलील ने अपना आखिरी मुकाबला साल 2019 में बांग्लादेश के विरुद्ध खेला था। जिसमें उन्होंने 4 ओवर में 27 रन दिए थे।