वेंकटेश अय्यर ने मंदिर में खेला क्रिकेट, वीडियो थोड़ी देर में ही हो गया सुपर वायरल  - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेंकटेश अय्यर ने मंदिर में खेला क्रिकेट, वीडियो थोड़ी देर में ही हो गया सुपर वायरल 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वेंकटेश अय्यर ट्रेडिशनल कपड़े में मंदिर में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।

Venkatesh Iyer (Photo Source: Twitter)
Venkatesh Iyer (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाड़ी वेंकेटेश अय्यर का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। उन्होंने अपनी टीम के लिए इस सीजन अहम रोल निभाया। हालांकि कोलकाता की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बना पाने में असफल रही थी और प्लेऑफ से पहले ही यह टीम बाहर हो गई थी।

बता दें वेंकटेश अय्यर ने इस सीजन काफी रन बनाए। जिसमें एक शतक भी शामिल है, जो उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था। उनके लिए यह सीजन अच्छा रहा था। वहीं आईपीएल खत्म होने के बाद कोलकाता के खिलाड़ी वेंकटश अय्यर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वेंकटश अय्यर ने शेयर किया मंदिर में क्रिकेट खेलते हुए वीडियो 

दरअसल इस वीडियो में वह मंदिर में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। बता दें वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वेंकटेश अय्यर पारंपरिक कपड़े में मंदिर में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। दरअसल KKR के इस खिलाड़ी ने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है।

दरअसल वेंकटेश अय्यर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर मंदिर में क्रिकेट खेलते हुए वीडियो को शेयर किया है। साथ ही कैप्शन दिया है कि, The love for the game is unbelievable, Had a great time with all the young Veda Pathshala students in Kanchipuram, उनके  इस अंदाज को फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं।

साथ ही वेंकटेश अय्यर की इस वीडियो पर फैंस अलग अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बता दें इससे ठीक कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की थी। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। बता दें वेंकटेश अय्यर सोशल मीडिया पर कफी एक्टिव रहते हैं और फोटोज और विंडोज अक्सर शेयर करते रहते हैं। फैंस को भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

close whatsapp