IPL 2022: आईपीएल में MI के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा ने साझा किया इमोशनल पोस्ट
रोहित शर्मा आईपीएल में आठ मैच हारने के बाद हुए भावुक; फैंस के किया खास संदेश साझा!
अद्यतन - Apr 26, 2022 10:17 am

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) के लिए जारी सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस (MI) टीम का जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा है।
जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) के आधे से ज्यादा मैच खत्म हो गए हैं, और मुंबई इंडियंस को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन फ्रेंचाइजी अब तक खेले अपने सभी आठ मैच हार चुकी हैं, और आईपीएल 2022 (IPL 2022) की अंकतालिका में आखिरी स्थान पर विराजमान है।
मुंबई इंडियंस के निराशाजनक प्रदर्शन से भावुक हुए रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल (IPL) के इतिहास में पहली टीम बन गई हैं, जिसने लगातार आठ मैच गंवाए हैं। इस निराशाजनक प्रदर्शन के साथ ही टीम के प्लेऑफ में जाने के रास्ते भी बंद हो गए हैं। जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में केवल फ्रेंचाइजी के प्रदर्शन से ही नहीं, बल्कि कप्तान रोहित शर्मा के खराब प्रदर्शन से भी फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान का बल्ले के साथ प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है, उन्होंने अब तक खेले गए 8 मैचों में 20 से भी कम के औसत से महज 153 रन बनाए हैं।
इस बीच, जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मुंबई इंडियंस (MI) के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है, जिसके जरिए कप्तान ने अपनी बात रखने की कोशिश की हैं। उन्होंने फैंस का समर्थन देने के लिए शुक्रिया भी अदा किया है।
25 अप्रैल को रोहित शर्मा ने ट्विटर पर लिखा: “हमने इस टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन ऐसा होता है।खेल की दुनिया के कई दिग्गज इस दौर से गुजरे हैं, लेकिन मैं अपनी टीम और इसके माहौल से काफी प्यार करता हूं। मैं हमारे शुभचिंतकों का भी शुक्रिया करना चाहता हूं, जिन्होंने हम में अब तक विश्वास दिखाया और टीम के प्रति अटूट निष्ठा दिखाई।”
यहां देखिए रोहित शर्मा द्वारा साझा की गई इमोशनल पोस्ट –
We haven’t put our best foot forward in this tournament but that happens,many sporting giants have gone through this phase but I love this team and it’s environment. Also want to appreciate our well wishers who’ve shown faith and undying loyalty to this team so far 💙@mipaltan
— Rohit Sharma (@ImRo45) April 25, 2022