IPL 2023: तीन खिलाड़ी जिन पर फ्रेंचाइजी ने किया भरोसा और उन्होंने अपनी टीम की ओर से किया जबरदस्त प्रदर्शन
आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जिनके ऊपर फ्रेंचाइजी ने बड़ी बोली लगाई और उन्होंने इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।
अद्यतन - May 27, 2023 12:46 pm
2- निकोलस पूरन

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है। उनको इंडियन प्रीमियर लीग के मिनी ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।
जब लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन के ऊपर 16 करोड़ रुपए की बोली लगाई तब तमाम लोगों ने इस फ्रेंचाइजी की जमकर आलोचना की। हालांकि निकोलस पूरन ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से तमाम आलोचकों की बोलती बंद कर दी। बता दें, निकोलस पूरन ने इस सीजन में 15 मुकाबलों में 172.94 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 358 रन बनाए।
उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 19 गेंदों में 62 रनों की धुआंधार पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यही नहीं निकोलस पूरन ने पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की।