IPL 2023: तीन खिलाड़ी जिन पर फ्रेंचाइजी ने किया भरोसा और उन्होंने अपनी टीम की ओर से किया जबरदस्त प्रदर्शन
आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जिनके ऊपर फ्रेंचाइजी ने बड़ी बोली लगाई और उन्होंने इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।
अद्यतन - May 27, 2023 12:46 pm
1- कैमरुन ग्रीन

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रनों से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस का इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में पहुंचने का सपना भी पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।
हालांकि मुंबई इंडियंस की ओर से कई खिलाड़ियों ने इस सीजन में काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की। एक खिलाड़ी जिसने टीम की ओर से सबसे ज्यादा प्रभावित किया वो थे कैमरुन ग्रीन। कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में 17.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।
कैमरून ग्रीन ने इस सीजन के 16 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस की ओर से 452 रन बनाए। उन्होंने एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 23 गेंदों में 41 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। यही नहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने अपने इंडियन प्रीमियर लीग का पहला शतक भी जड़ा।