IPL 2023: पांच बल्लेबाज जिन्होंने इस सीजन में सबसे तेज शतक जड़ा
आज यानी 29 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जाएगा।
अद्यतन - मई 29, 2023 5:43 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अभी तक कुल 9 खिलाड़ियों ने मिलकर 12 शतक जड़े हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने दो शतक जड़े हैं जबकि गुजरात टाइटंस के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने इस सीजन में तीन शतक जड़े हैं।
आज यानी 29 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जाएगा। उम्मीद लगाई जा सकती है कि आज भी दोनों टीमों में से कोई एक खिलाड़ी शतक जड़ सकता है।
आज हम आपको बताते हैं ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने इस सीजन में सबसे तेज शतक जड़ा है।
5- शुभमन गिल बनाम मुंबई इंडियंस (49 गेंद)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात टाइटंस के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 16 मुकाबलों में 156.43 के स्ट्राइक रेट से 851 रन बनाए हैं और इस समय वो ऑरेंज कैप की दौड़ में पहले स्थान पर हैं।
क्वालीफायर 2 में शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 60 गेंदों में 129 रनों की बेहतरीन मैच जिताऊ पारी खेली थी। उन्होंने मुंबई इंडियंस के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। बता दें, इस मैच में उन्होंने अपना शतक मात्र 49 गेंदों में पूरा किया।
यह शुभमन गिल का इस सीजन का तीसरा शतक था। उनकी इस बल्लेबाजी की वजह से गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रनों से करारी शिकस्त दी।