IPL 2023: मिनी ऑक्शन के बाद ये हो सकती इस सीजन की अनसोल्ड XI - 11 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: मिनी ऑक्शन के बाद ये हो सकती इस सीजन की अनसोल्ड XI

23 दिसंबर को कोच्चि में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का मिनी ऑक्शन आयोजित किया गया था।

2- प्रियांक पंचाल/ अभिमन्यु ईश्वरण

Priyank Panchal. (Photo Source: Twitter)
Priyank Panchal. (Photo Source: Twitter)

ऐसा कहा जाता है कि इंडियन प्रीमियर लीग भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी बड़ा प्लेटफार्म है। तमाम भारतीय खिलाड़ी अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इस शानदार लीग के जरिए तमाम लोगों का दिल जीत जाते हैं। हालांकि कभी-कभी फ्रेंचाइजी उन खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल नहीं करती है जिनका इस प्रारूप में रिकॉर्ड काफी अच्छा है।

ऐसे ही 2 नाम हैं जिन्होंने भारतीय घरेलू क्रिकेट में तो इस साल काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन IPL में उन्हें किसी भी टीम में जगह नहीं मिली। यह नाम है प्रियांक पंचाल और अभिमन्यु ईश्वरण। अभिमन्यु ईश्वरण ने 2013 में घरेलू डेब्यू किया था। तब से उन्होंने तीनों ही प्रारूपों को मिलाकर 9,680 रन बनाए हैं।

वहीं गुजरात के कप्तान प्रियांक पंचाल ने घरेलू क्रिकेट में 12,270 रन बनाए हैं। हालांकि किसी भी फ्रेंचाइजी ने इन दोनों खिलाड़ियों पर रुचि नहीं दिखाई और किसी ने भी उन्हें अपने दल में शामिल नहीं किया।

Previous
Page 2 / 11
Next

close whatsapp