LSG vs GT, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
आईपीएल 2023 का 30वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - Apr 22, 2023 11:56 am

आईपीएल(IPL) में 22 अप्रैल का पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच इकाना स्पोर्ट्स सिटी लखनऊ में खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले मुकाबले में टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स को 10 रनों से हराया था।
वही गुजरात टाइटंस ने पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3 विकेट से हारा था। लखनऊ सुपर जायंट्स इस वक्त पॉइंट्स टेबल में 8 अंको के साथ दूसरे पायदान और गुजरात टाइटंस 6 अंको के साथ चौथे पायदान पर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स आगामी मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं गुजरात टाइटन्स शानदार वापसी करना चाहेगी।
मैच जानकारी (Match Details):
मैच– लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस
दिन और समय- 22 अप्रैल, दोपहर 3ः30 बजे
जगह- भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्पोर्ट्स सिटी, लखनऊ
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा
(LSG vs GT) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
इकाना स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को समान सहायता प्रदान करने के लिए जानी जाती है। यहां के पिछले आईपीएल मैचों में बल्लेबाज बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाते हुए नजर आए हैं। तेज गेंदबाज नई गेंद के साथ विकेट चटकाते हुए नजर आ सकते हैं।
इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 158 रन हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अब तक एक और पीछा करने वाली टीम ने दो मुकाबले जीते हैं। इस मैदान में टॉस जीतकर कप्तान पहले बल्लेबाजी करने का फैसले लेते हुए नजर आ सकते हैं।
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन अब तक तीन मुकाबले खेले हैं। जिसमें टीम को दो में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ ने सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी। और पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम को दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
(LSG vs GT) लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG):
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, आयुष बडोणी, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, युद्धवीर सिंह, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, आवेश खान।
गुजरात टाइटंस (GT):
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अलजारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा।
LSG vs GT Probable Best Performers (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी):
संभावित बेस्ट बल्लेबाज:
काइल मेयर्स:
काइल मेयर्स ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 51 रनों की पारी खेली थी। जिसके बल पर टीम 154 रन पर पहुंच पाई थी। काइल मेयर्स गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।
संभावित बेस्ट गेंदबाज:
आवेश खान:
आवेश खान इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में आवेश खान ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया था। गुजरात के खिलाफ भी आवेश खान शानदार खेल बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।
कौन जीतेगा मैच-
आज के मैच की भविष्यवाणी: लखनऊ सुपर जायंट्स गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।
