KKR vs GT आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा आज का आईपीएल मैच?

KKR vs GT, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच 

आईपीएल 2023 का 39वां मैच कोलकाता और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। 

Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans (Image Credit- Twitter)
Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans (Image Credit- Twitter)

Kolkata Knight Riders (KKR) vs Gujarat Titans (GT) Match Prediction: आईपीएल में इस हफ्ते के पहले डबल हेडर के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस का सामना होने जा रहा है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच 29 अप्रैल को, कोलकाता के ऐतिहासिक ईडेन गार्डन में खेला जाएगा।

तो वहीं इस मैच में दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। क्योंकि गुजरात अपने पिछले मैच में मुंबई को तो कोलकाता अपने पिछले मैच में आरसीबी को हराकर आ रही है। साथ ही फैंस को एक रोमांचक थ्रिलर देखने को मिल सकता है।

मैच जानकारी (Match Details):

तारीख व दिन– 29 अप्रैल, शनिवार

स्थान- ईडेन गार्डन, कोलकाता

मैच शुरू होने का समय– दोपहर 3.30 बजे से

मौसम– साफ रहेगा

किस टीम का जीत का पलड़ा भारी– कोलकाता

मैच के लिए दोनों टीमों (KKR vs GT) की संभावित (Probable) प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR):

एन जगदीशन (विकेटकीपर), जेसन राॅय, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, डेविड वीस, वैभव अरोड़ा, वरूण चक्रवर्ती और उमेश यादव।

गुजरात टाइटंस (GT):

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल और नूर अहमद।

KKR vs GT पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

बता दें कि अभी तक ईडेन गार्डन की पिच से बल्लेबाजों और गेंदबाजों को बराबर मदद मिलती हुई नजर आई है। फैंस को पहली पारी में 200 से अधिक रन बनते हुए नजर आ सकते हैं। कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेगा।

KKR vs GT मैच प्रिडिक्शन, चेज करने वाली टीम जीत सकती है मैच:

कोलकाता नाइट राइडर्स टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगी और गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में 40 से 60 और कुल स्कोर 170 से 190 रनों के बीच बना सकती है। मैच में कोलकाता की जीत होगी।

तो वहीं कोलकाता दूसरी स्थिति में टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है और पावरप्ले में 45 से 65 और कुल स्कोर 180 से 210 रनों के बीच बना सकती है। मैच में केकेआर की जीत होगी।

close whatsapp