IPL 2023 Playoffs Tickets: जानें किस प्रकार आप हासिल कर सकते हैं क्वालिफायर 2 के मैच टिकट, बुकिंग, तारीख, टिकट की कीमत सूची व अन्य जरूरी जानकारी जो आपको पता होनी चाहिए  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023 Playoffs Tickets: जानें किस प्रकार आप हासिल कर सकते हैं क्वालिफायर 2 के मैच टिकट, बुकिंग, तारीख, टिकट की कीमत सूची व अन्य जरूरी जानकारी जो आपको पता होनी चाहिए 

आईपीएल 2023 का क्वालिफायर-2 26 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

IPL 2023 Playoffs Tickets (Image Credit- Twitter)
IPL 2023 Playoffs Tickets (Image Credit- Twitter)

आईपीएल के जारी 16वें सीजन के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए टीमों के बीच तगड़ा कंम्पटीशन देखने को मिल रहा है। हालांकि, अब तक सिर्फ दो टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर पाई है।

तो वहीं अन्य दो जगहों के लिए बाकी टीमों में जंग जारी है। दूसरी ओर आपको आईपीएल प्लेऑफ के बारे में जानकारी दें तो क्वालिफायर 1 व एलिमिनेटर मैच क्रमश: 23 व 24 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसके अलावा क्वालिफायर-2 और फाइनल मैच 26 मई व 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं आज हम आपको इस आर्टिकल के में बताने जा रहे हैं कि आप किस प्रकार आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर मैच के लिए टिकट हासिल कर सकते हैं।

आईपीएल 2023 प्लेऑफ मैच जानकारी

मैच तारीख वेन्यू टाइम
क्वालिफायर 1 23 मई, मंगलवार एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई 7:30 PM
एलिमिनेटर 24 मई, बुधवार एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई 7:30 PM
क्वालिफायर 2 26 मई, शुक्रवार नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद 7:30 PM
फाइनल 28 मई, रविवार नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद 7:30 PM

क्वालिफायर-2 के टिकट प्राइस (स्टैंड वाइस)

स्टैंड बिक्री का प्रकार मूल्य
साउथ प्रीमियम वेस्ट- लोअर लेवल ऑनलाइन सेल INR 4000
ब्लाॅक D,E,H – लोअर लेवल ऑनलाइन सेल INR 2000
प्रेसिडेंसी गैलरी- तीसरा माला ऑनलाइन सेल INR 10,000
ब्लाॅक J,M,N,R – अपर लेवल ऑनलाइन सेल INR 1000
ब्लाॅक K,L,P,Q – अपर लेवल ऑनलाइन सेल INR 800
ब्लाॅक B,F,G – लोअर लेवल ऑनलाइन सेल INR 1500

क्वालिफायर-2 की मैच टिकट हासिल करने की प्रकिया:

बता दें कि आईपीएल के प्लेऑफ मैचों की टिकट आपको सिर्फ और सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही मिल सकती है। दूसरी ओर आपको आईपीएल 2023 के क्वालिफायर 2 मैच की टिकट हासिल करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा-

स्टेप 1) सबसे पहले आपको पेटीएम इनसाइडर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां पर अपना शहर सेलेक्ट करने के बाद आपको सर्च करना है ‘TATA IPL  2023 Qualifier 2

स्टेप 2) इसके बाद अपनी पसंद के मैच चुन कर बाय नाउ कर सकते हैं। टिकटों का मूल्य टैक्स को छोड़कर 800 से 10000 के बीच हो सकता है।

स्टेप 3) फैंस अपनी पसंद से स्टैंड और सीट का चयन करने के बाद भुगतान करके, टिकट बुक कर सकते हैं।

स्टेप 4) टिकट बुक होने की जानकारी आपके फोन और ईमेल आईडी पर भेज दी जाएगी।

close whatsapp