मेंटोर गौतम गंभीर ने LSG की रोमांचक जीत के बाद RCB फैंस को किए गंदे इशारे, वायरल हुई तस्वीरें
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक विकेट से जीत हासिल की।
अद्यतन - अप्रैल 11, 2023 12:01 अपराह्न

आईपीएल 2023 का 15वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बोर्ड पर लगाए थे। रोमांचक मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने एक विकेट से जीत दर्ज की।
लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर गौतम गंभीर जो अपने आक्रमक रवैये के लिए जाने जाते हैं, वो जीत के बाद आक्रमक अंदाज में जीत का जश्न मनाते हुए नजर आए थे। इसी दौरान जश्न में डूबे गौतम गंभीर ने RCB फैंस को चुप रहने के लिए कहा दिया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल हो रही है।
RCB फैंस को चुप कराते नजर आए गौतम गंभीर
बैंगलोर के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उनके टॉप आर्डर बल्लेबाज काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। लेकिन फिर निकोलस पूरन ने 19 गेंदो में 61 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को रन चेज में बनाए रखा।
गौरतलब है कि, पूरन ने इस मैच में आईपीएल 2023 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस के 65 रन और आयुष बडोणी के 30 रनों की पारी के चलते लखनऊ सुपर जायंट्स रन चेज में बनी हुई थी। लेकिन आवेश खान ने आखिरी गेंद पर एक रन भागकर टीम को जीत दिलाई।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत के बाद LSG के मेंटोर गौतम गंभीर टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ मिलकर मैदान में जश्न मनाते हुए नजर आए। लेकिन इसी दौरान गौतम गंभीर ने अपने मुंह पर उंगली रख इशारा करते हुए चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद RCB फैंस को चुप रहने के लिए कह दिया। अपने इस रवैये के चलते गौतम गंभीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
यहां देखें गौतम गंभीर की वो वायरल तस्वीर-
Sir Gautam Gambhir showing this to the Chinnaswamy crowd. This is the same crowd that made fun of Indian captain Rohit Sharma. Just Karma. pic.twitter.com/oqtypYX2RX
— Vishal. (@SPORTYVISHAL) April 10, 2023
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स पाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर आ गई है। वहीं बैंगलोर को लगातार दूसरी बार का सामना करना पड़ा है।