IPL 2023 Points Table अपडेट: KKR vs SRH मैच के बाद Orange और Purple Cap विजेताओं की ताज़ा सूची पाएं

IPL 2023 Orange Cap अपडेट: KKR vs SRH मैच के बाद का Results and Points Table और Purple Cap Holders

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 रनों से जीत दर्ज की।

Kolkata Knight Riders (Photo Source: BCCI/IPL)
Kolkata Knight Riders (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 का 47वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में खेला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बोर्ड पर लगाए थे। कप्तान नीतिश राणा ने 31 गेंदो में 42 रन और रिंकू सिंह ने 35 गेंदो में 46 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली।

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज मार्को जेनसेन ने 3 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। वहीं टी. नटराजन ने 4 ओवर में 29 रन देकर दो लिए। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, एडन मॉर्करम और मयंक मारकंडे के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को खराब शुरूआत मिली।

टीम ने पावरप्ले के अंदर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल और राहुल त्रिपाठी तीनों ही खिलाड़ी सस्ते में पवेलियन लौटते दिखे। जिसके बाद कप्तान ए़डन मॉर्करम और हेनरिक क्लासेन टीम की पारी को संभालते हुए नजर आए। एडन मॉर्करम ने 40 गेंदो में 41 और हेनरिक क्लासेन ने 20 गेंदो में 36 रनों की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी 30 गेंदो में जीत के लिए 38 रनों की जरूरत थी।

लेकिन केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी ओवर में 9 रनों की जरूरत थी। वरूण चक्रवर्ती ने फाइनल ओवर में मात्र 3 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। जिसके चलते सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना पाई। और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 रनों से जीत हासिल की। वैभव अरोड़ा और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए। वहीं हर्षित राणा, आंद्रे रसल, और अनुकूल रॉय के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

आईपीएल 2023 के इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का क्या हाल है आइए जानते हैं-

आईपीएल 2023ः पॉइंट्स टेबल

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स पॉइंट्स टेबल में 8 अंको के साथ अब भी आठवें पायदान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद हार के बाद 6 अंको के साथ नौवें पायदान पर है।

क्रमांक टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रनरेट Form
1 गुजरात टाइटंस 9 6 3 0 0 12 0.532
LWWWL
2 लखनऊ सुपर जायंट्स 10 5 4 0 1 11 0.639
NRLWLW
3 चेन्नई सुपर किंग्स 10 5 4 0 1 11 0.329
NRLLWW
4 राजस्थान रॉयल्स 9 5 4 0 0 10 0.800
LWLLW
5 रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर 9 5 4 0 0 10 -0.030
WLWWL
6 मुंबई इंडियंस 9 5 4 0 0 10 -0.373
WWLLW
7 पंजाब किंग्स 10 5 5 0 0 10 -0.472
LWLWL
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 6 0 0 8 -0.103
WLWLL
9 सनराइजर्स हैदराबाद 9 3 6 0 0 6 -0.540
LWLLL
10 दिल्ली कैपिटल्स 9 3 6 0 0 6 -0.768
WLWWL

आईपीएल 2023ः ऑरेंज कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम रन मैच गेंदे औसत सर्वाधिक स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 फाफ डु प्लेसिस RCB 466 9 292 58.25 84 159.59 35 28 5
2 यशस्वी जायसवाल RR 428 9 268 47.56 124 159.7 56 18 1 3
3 डेवॉन कॉनवे CSK 414 10 287 59.14 92 144.25 50 13 5
4 विराट कोहली RCB 364 9 264 45.5 82 137.88 34 11 5
5 ऋतुराज गायकवाड़ CSK 354 10 243 44.25 92 145.68 23 19 2
6 शुभमन गिल GT 339 9 241 37.67 67 140.66 41 6 3
7 रिंकू सिंह KKR 316 10 213 52.67 58 148.36 19 20 2
8 काइल मेयर्स LSG 311 10 204 31.1 73 152.45 28 20 4
9 डेविड वॉर्नर DC 308 9 260 34.22 65 118.46 44 1 4
10 वेकेंटेश अय्यर KKR 303 10 203 30.3 104 149.26 25 16 1 1

आईपीएल 2023ः पर्पल कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गेंदे औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 मोहम्मद शमी GT 17 9 35 4/11 210 14.53 7.06 247 1
2 तुषार देशपांडे CSK 17 10 34.2 3/45 206 21.76 10.78 370
3 अर्शदीप सिंह PBKS 16 10 36.5 4/29 221 22.56 9.8 361 1
4 पीयूष चावला MI 15 9 35 3/22 210 17 7.29 255
5 मोहम्मद सिराज RCB 15 9 35 4/21 210 17.13 7.34 257 1
6 राशिद खान GT 15 9 36 3/31 216 20.53 8.56 308
7 रवींद्र जडेजा CSK 14 10 35 3/20 210 17.93 7.17 251
8 वरूण चक्रवर्ती KKR 14 10 37.4 4/15 226 21.5 7.99 301 1
9 रविचंद्रन अश्विन RR 13 9 36 2/23 216 20 7.22 260
10 रवि बिश्नोई LSG 12 10 34.3 3/28 207 22.33 7.77 268

close whatsapp