आईपीएल 2023: इतने सालों में पहली बार लंगड़ाते दिखे धोनी, फैंस को आ गया रोना - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: इतने सालों में पहली बार लंगड़ाते दिखे धोनी, फैंस को आ गया रोना

एमएस धोनी ने लंगड़ाते हुए राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ स्पेशल पारी खेली।

MS Dhoni (Image Source: CSK Twitter)
MS Dhoni (Image Source: CSK Twitter)

महेंद्र सिंह धोनी ने 12 अप्रैल को खचाखच दर्शकों से भरे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 17 वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपने रोमांचक फिनिश के पुराने दिनों की झलक दिखाई।

लेकिन अंत में राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने सटीक यॉर्कर फेंक एमएस धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए मैच जीतकर जाने से रोक दिया। इस आईपीएल 2023 मुकाबले में धोनी के कुछ शानदार शॉट्स खेले, और मात्र 17 गेंदों में नाबाद 32 रनों की पारी खेली, लेकिन तेज गेंदबाज संदीप शर्मा राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए तीन रनों की जीत सुनिश्चित करने में सफल रहे।

मैच के बाद धोनी के घुटने का दर्द बढ़ा

आपको बता दें, धोनी इस समय घुटने की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके बावजूद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। वह CSK vs RR मैच के दौरान कई बार असहज नजर आए, लेकिन वह रुके नहीं और अपना कर्तव्य पूरा करते रहे, जैसे वह एक योद्धा की तरह सालों से करते आ रहे हैं।

इस बीच, राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की करीबी हार के बाद एमएस धोनी का मैदान से लंगड़ाते हुए निकलने का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, CSK ने मैच के बाद ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां धोनी लंगड़ाते हुए ड्रेसिंग रूम की ओर जाते हुए नजर आ रहे हैं। CSK ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “एक योद्धा। एक अनुभवी दिग्गज। एक चैंपियन – द वन एंड ओनली! 🦁”

यहां देखिए वो वीडियो –

आपको बता दें, आखिरी ओवर के दौरान जब एमएस धोनी रवींद्र जडेजा के साथ विकेटों के बीच दौड़ रहे थे, तो पांचवीं गेंद पर सिंगल लेते समय धोनी लंगड़ाते हुए नजर आए थे। सीएसके के कप्तान को दुनिया के सबसे अच्छे फिनिशरों में से एक के रूप में जाना जाता है, और साथ ही वह विकेटों के बीच दौड़ते समय उनकी तेज गति के लिए भी जाना जाता है। इसलिए धोनी को इस तरह लंगड़ाते देखना क्रिकेट जगत के लिए निराशाजनक है, वहीं कुछ फैंस तो इमोशनल हो गए।

close whatsapp