IPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो SRH बनाम RCB मैच के दौरान बन सकते हैं
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में 7 मैच खेले हैं जिसमें से 5 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
अद्यतन - अप्रैल 25, 2024 4:03 अपराह्न
3- विराट कोहली एबी डी विलियर्स के रिकॉर्ड को पछाड़ सकते है

आरसीबी के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 63.17 के औसत से 379 रन बनाए है। यही नहीं कोहली इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस सीजन की 8 पारी में विराट कोहली ने 16 छक्के जड़े हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल में 250 छक्के जड़ दिए है। आईपीएल की इस लिस्ट में विराट कोहली चौथे पायदान पर है।
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर विराट कोहली के पूर्व टीम के साथी एबी डी विलियर्स हैं जिन्होंने 170 पारी में 251 छक्के जड़े हैं। अगर कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दो छक्के और जड़ देंगे तो वो एबी डी विलियर्स को पछाड़कर इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर आ जाएंगे।
Previous
Page 3 / 3
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो