IPL 2024: शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस की कप्तानी दिए जाने से खुश नहीं हैं एबी डिविलियर्स, कहा यह स्टार क्रिकेटर था हकदार! - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस की कप्तानी दिए जाने से खुश नहीं हैं एबी डिविलियर्स, कहा यह स्टार क्रिकेटर था हकदार!

एबी डिविलियर्स ने गुजरात टाइटंस (GT) और शुभमन गिल को आईपीएल 2024 के लिए शुभकामनाएं दी।

AB de Villiers and Shubman Gill. (Image Source: Getty Images/BCCI-IPL)
AB de Villiers and Shubman Gill. (Image Source: Getty Images/BCCI-IPL)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने आगामी आईपीएल 2024 के लिए भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को कप्तान बनाए जाने के गुजरात टाइटंस (GT) के फैसले की आलोचना की।

एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने कहा गुजरात टाइटंस (GT) का शुभमन गिल (Shubman Gill) को कप्तान बनाए जाने का फैसला फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी दोनों पर भारी पड़ सकता है। दिग्गज क्रिकेटर ने आगे कहा कि केन विलियमसन (Kane Williamson) गुजरात टाइटंस (GT) की कप्तानी के लिए एक बेहतर विकल्प होते और इससे गिल को सीखने में मदद मिलती, ताकि वह आगे कमान थाम सकें।

Shubman Gill को कप्तानी नहीं दी जानी चाहिए थी: AB de Villiers

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “जब मैंने गुजरात टाइटंस द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी के रूप में केन विलियमसन का नाम देखा, तो मैंने सोचा कि एक अनुभवी खिलाड़ी को कप्तानी देने का यह एक शानदार मौका है, जो पहले ही आईपीएल में कप्तानी कर चूका है। तो इस तरह शुभमन गिल के पास भारतीय क्रिकेट टीम में सभी प्रारूपों में अपनी जगह पक्की करने और आईपीएल में एक और अच्छा सीजन बिताने का मौका होता।”

यहां पढ़िए: तीन खिलाड़ी जिनको CSK ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले किया रिलीज और मुंबई इंडियंस इनको कर सकता है अपनी टीम में शामिल

एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने आगे कहा कि गुजरात टाइटंस को अपने इस फैसले का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है, क्योंकि उन्हें युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को बागडोर सौंपने से पहले यह देखने के लिए एक और सीजन का इंतजार करना चाहिए था कि वह कप्तानी के मामले में कहां खड़े हैं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने गुजरात टाइटंस (GT) और शुभमन गिल (Shubman Gill) को शुभकामनाएं दी।

GT को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है: एबी डिविलियर्स

डिविलियर्स ने अंत में कहा: “गुजरात टाइटंस ने गिल को कप्तान बनाने का फैसला किया, और उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। मैं यह नहीं कह रहा कि यह गलत है, मैं केवल कह रहा हूं कि यह शुभमन के लिए बस थोड़ा सा सीखने और यह जानने का एक शानदार अवसर था कि 2025 में कप्तान बनने की उनकी योजना क्या है। फिर भी, मैं उन्हें प्रदर्शन करते हुए और आगे बढ़कर कप्तानी करते हुए देखने के लिए उत्साहित हूं।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?