IPL 2024: वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया अपना भाव, अब ऑक्शन में खेलेंगे करोड़ों में
कुल 343 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है जिसमें 119 विदेशी खिलाड़ी हैं।
अद्यतन - दिसम्बर 18, 2023 1:41 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा और तमाम लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, कुल 343 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है जिसमें 119 विदेशी खिलाड़ी हैं।
ऐसी कई फ्रेंचाइजी है जो विदेशी खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगाएंगी और उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी। हाल ही में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में ही खेला गया था जिसमें कई विदेशी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और कई लोगों का दिल जीता।
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन किया और अब आईपीएल फ्रेंचाइजी इन पर बड़ी बोली लगा सकती है।
5- डेरिल मिचेल

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 10 मैच में 111 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 552 रन बनाए थे। यही नहीं डेरिल मिचेल इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में भी शामिल थे।
डेरिल मिचेल ने आईपीएल 2024 के लिए अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखा है। डेरिल मिचेल इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और यह बात सभी फ्रेंचाइजियों को काफी अच्छी तरह से पता होगी।
बता दें, डेरिल मिचेल ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से कुछ मुकाबलों में भाग लिया था लेकिन ना तो वो बल्लेबाजी से अपनी छाप छोड़ पाए और ना ही गेंदबाजी से। 2023 में वो अनसोल्ड गए थे। हालांकि आगामी सीजन में डेरिल मिचेल के ऊपर बड़ी बोली लग सकती है।