IPL 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल से रिटायरमेंट का मन बना चुके हैं दिनेश कार्तिक - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल से रिटायरमेंट का मन बना चुके हैं दिनेश कार्तिक

RCB अपने आईपीएल 2024 अभियान की शुरुआत 23 मार्च को चेपॉक में डिफेंडिंग चैंपियन CSK के खिलाफ करेगी।

Dinesh Karthik. (Image Source: IPL-BCCI)
Dinesh Karthik. (Image Source: IPL-BCCI)

Indian Premier League 2024: भारत के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (आईपीएल 2024) के अंत में अपने आईपीएल करियर को अलविदा कहने के लिए तैयार हैं।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) आगामी आईपीएल 2024 (IPL 2024) में आखिरी बार आईपीएल जर्सी में नजर आएंगे, जब वह अपनी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की पहला खिताब जीतने में मदद करने मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा, भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज, जो जून में 39 साल के हो जाएंगे, अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर भी जल्द ही अपना अंतिम निर्णय लेंगे।

Dinesh Karthik ने 16 IPL सीजन में सिर्फ दो मैच मिस किए हैं

आपको बता दें, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले दिनेश कार्तिक उन सात चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने साल 2008 में BCCI द्वारा टूर्नामेंट शुरू करने के बाद से हर सीजन में भाग लिया है, जिसमें एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, रिद्धिमान साहा और मनीष पांडे शामिल हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक ने 16 सीजन में सिर्फ दो मैच मिस किए हैं।

हालांकि, कार्तिक का आईपीएल 2023 में बल्ले के साथ खराब प्रदर्शन रहा, जहां उन्होंने कुल मिलाकर 11 से अधिक की औसत के साथ केवल 140 रन बनाए थे। यह 2022 में उनके शानदार सीज़न के बिल्कुल विपरीत था, जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने नीलामी में कार्तिक को 5.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने मुख्य रूप से फिनिशर की भूमिका निभाते हुए अपने पावर-हिटिंग से 16 मैचों में 55 की औसत और 183.33 की विस्फोटक स्ट्राइक-रेट से 330 रन बनाए थे।

दिनेश कार्तिक का कुछ ऐसा है आईपीएल करियर

इस प्रदर्शन के चलते कार्तिक को 2022 टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए चुना गया था, लेकिन वह तीन पारियों में सिर्फ 14 रन ही बना पाए थे। इस बीच, दिनेश कार्तिक ने कुल मिलाकर आईपीएल में छह टीमों के लिए खेला है: डेयरडेविल्स (2008-14), किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स – 2011), मुंबई इंडियंस (2012-13), गुजरात लायंस (2016-17), कोलकाता नाइट राइडर्स (2018-) 21) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (2015, 2022-वर्तमान)। कार्तिक ने 240 आईपीएल मैचों में 20 अर्धशतकों की मदद से 4516 रन बनाए हैं। एक कीपर के रूप में, कार्तिक कुल आउट (133) के साथ-साथ स्टंपिंग (36) में धोनी के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

close whatsapp