Rohit Sharma

IPL 2024: चार कारण जिनकी वजह से रोहित शर्मा के लिए यह आखिरी सीजन नहीं हो सकता

कप्तानी से हटाए जाने के बाद ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि रोहित शर्मा का यह आखिरी सीजन हो सकता है

Rohit Sharma (Image Credit- IPL\BCCI)
Rohit Sharma (Image Credit- IPLBCCI)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पिछले आईपीएल सीजन से खराब दौर से गुजर रहे हैं। 2022 सीजन के बाद से वह लय में नहीं दिखे हैं और इसलिए उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उनके इस खराब प्रदर्शन के कारण ही शायद कप्तानी का कार्यभार फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या को सौंप दिया।

2023 में फ्लॉप रहने के बाद रोहित शर्मा ने अपने बैटिंग स्टाइट में बदलाव किया और आक्रामक रवैया अपनाया। यह काफी हद तक उनके लिए कारगार भी साबित हुआ क्योंकि टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। अब फैन्स को उम्मीद है कि इस बल्लेबाजी बदलाव से वह आईपीएल के आगामी सीजन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

हालांकि, कप्तानी से हटाए जाने के बाद ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि उनका यह आखिरी सीजन हो सकता है। इस आर्टिकल में हम इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि क्यों आईपीएल 2024 का सीजन रोहित शर्मा के लिए आखिरी नहीं हो सकता है।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp