Shubman Gill Bowled Video: यश ठाकुर ने अपनी शानदार गेंद से शुभमन गिल पर कुछ इस तरह कसा शिकंजा
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शुभमन गिल 19 रन की पारी खेल पाए।
अद्यतन - अप्रैल 7, 2024 10:52 अपराह्न

IPL 2024, LSG vs GT: Yash Thakur Bowled Shubman Gill: आईपीएल 2024 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना पाई थी। गुजरात टाइटंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की थी।
शुभमन गिल (Shubman Gill) और साई सुदर्शन दोनों ही रन चेज में टीम को आगे लेकर जा रहे थे। लेकिन पावरप्ले के आखिरी ओवर में यश ठाकुर ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई।
यश ठाकुर ने Shubman Gill को किया क्लीन-बोल्ड
गुजरात टाइटंस के खिलाफ पावरप्ले का आखिरी ओवर यश ठाकुर डाल रहे थे। ओवर की पहली चार गेंदों में यश ठाकुर 7 रन दे चुके थे, पांचवीं गेंद पर शुभमन गिल (Shubman Gill) कोई रन नहीं ले पाए। फिर ओवर की आखिरी गेंद पर यश ठाकुर ने शुभमन गिल को बोल्ड कर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। शुभमन गिल 21 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 19 रन ही बना पाए। गुजरात टाइटंस को 54 के स्कोर पर पहला झटका लगा था।
यहां देखें शुभमन गिल के आउट होने का वो वीडियो –
B.E.A.U.T.Y 😍
Yash Thakur breaches Shubman Gill's defence with a superb delivery👌👌#GT 54/1 in 6 overs
Watch the match LIVE on @starsportsindia and @JioCinema 💻📱#TATAIPL | #LSGvGT pic.twitter.com/qY8lwrHR4R
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2024
हार के करीब पहुंच गई है गुजरात टाइटंस
शुभमन गिल के विकेट गिरने के बाद गुजरात टाइटंस ने मोमेंटम पूरी तरह से गंवा दिया है। शुभमन गिल के बाद केन विलियमसन (1), बीआर शरथ (2), साई सुदर्शन (31), और दर्शन नालकंडे (12) भी विकेट गंवा बैठे। राशिद खान और विजय शंकर के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं दिखा पाए।
यश ठाकुर ने 15वें ओवर में पहले विजय शंकर (17) और फिर राशिद खान को डक पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। गुजरात टाइटंस ने 93 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए हैं, यहां से टीम की जीत अब मुश्किल नजर आ रही है।