IPL 2024: डेब्यूडेंट मयंक यादव की रफ्तार के आगे पंजाब किंग्स ने टेके घुटने, LSG ने 21 रनों से जीता मैच
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 21 रनों से जीत दर्ज की।
अद्यतन - मार्च 31, 2024 12:15 पूर्वाह्न

IPL 2024, LSG vs PBKS: आईपीएल 2024 का 11वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला गया। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन बोर्ड पर लगाए थे। पंजाब किंग्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना पाई और लखनऊ सुपर जायंट्स ने 21 रनों से जीत दर्ज की।
LSG vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने खेली अर्धशतकीय पारी
पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को पहला झटका चौथे ओवर में लगा था। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने उतरे केएल राहुल 15 रन पर अर्शदीप सिंह के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। देवदत्त पडिक्कल (9) और मार्कस स्टोइनिस (19) भी बड़ी पारी खेल पाने में नाकामयाब रहे। क्विंटन डी कॉक और निकोलस पूरन के बीच चौथे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी हुई। क्विंटन डी कॉक ने 38 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 54 रनों की पारी खेली। कप्तान निकोलस पूरन 16वें ओवर में कगिसो रबाडा के खिलाफ आउट हो गए।
निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 42 रनों की पारी खेली। क्रुणाल पांड्या ने 22 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 43 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके बल पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 199 रन बोर्ड पर लगाए। पंजाब किंग्स के लिए सैम करन ने 4 ओवर में 28 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किया। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए, वहीं कगिसो रबाडा और राहुल चाहर के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा।
डेब्यूडेंट मयंक यादव ने की शानदार गेंदबाजी
LSG vs PBKS, लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स को शानदार शुरूआत मिली थी। शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो के बीच पहले विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी हुई थी। डेब्यूडेंट मयंक यादव ने 12वें ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को पहली सफलता दिलाई थी। जॉनी बेयरस्टो 29 गेंदों में 42 रन की पारी खेल पवेलियन लौट गए। मयंक यादव ने फिर प्रभसिमरन सिंह (19) और जितेश शर्मा (6) को अपना शिकार बनाया।
मोहसिन खान ने 17वें ओवर में शिखर धवन और सैम करन को आउट कर पंजाब किंग्स को दो बड़े झटके दिए। शिखर धवन ने 50 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 70 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। लियम लिविंगस्टोन ने 28 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मयंक यादव ने 4 ओवर में 27 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किया। वहीं मोहसिन खान ने 2 विकेट लिया।
LSG vs PBKS: लखनऊ की जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-
Mayank Yadav , what a find 💪#LSGvsPBKS #PBKSvsLSG #MayankYadav pic.twitter.com/HtM5mgihdh
— Zimbabar Azam (@ZImbuNimbu) March 30, 2024
https://twitter.com/Vishnu49137510/status/1774134138783895925
क्रिकेट का नया सितारा
रफ्तार का सौदागर
नाम हैं मयंक यादव#RCBvsKKR #LSGvsPBKS #PremierLeague #IPL2024 #मयंक_यादव#Mayankyadav pic.twitter.com/8LTnIFNPJy— Susheel Kumar Yadav (@skykumar731) March 30, 2024
Mayank Yadav is searing hot 🔥🔥
Super-Exciting raw pace !!#IPL2024 #LSGvsPBKS
— Rajesh Ranjan (@sportyrajesh) March 30, 2024
https://twitter.com/Vishnu49137510/status/1774134255351963834
Bowling Ka Suryakumar Ydv 😁#LSGvsPBKS pic.twitter.com/9qQC876EuN
— Itz Yazna (@Itz_Yazna) March 30, 2024
Chasing 200 .. Punjab First 11 over 101/1 then last 9 Overs 178/5 ☺️ Only Punjab can do this blander 🤡 #LSGvsPBKS pic.twitter.com/cZAooeZnla
— Debbie_ (@Riyazaly_) March 30, 2024
https://twitter.com/LaluYadav782611/status/1774134352605258074
ये है मयंक यादव भाई
इन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए जिसकी मदद से लखनऊ अपने ही घर पर जीता और जीत का खाता खुला..
पूरी टीम में सबसे बेहतरीन बॉलिंग इसी भाई ने की।
जियो मेरे भाई 💛#LSGvsPBKS #PBKSvsLSG #LSG #PBKS pic.twitter.com/OlaJ4QBiTm— Anoop Yadav (@SuperBhaiYT1) March 30, 2024