IPL 2024: SRH के खिलाफ हार दर्ज करने के बावजूद DC कैसे प्लेऑफ के लिए कर सकते हैं क्वालीफाई? - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: SRH के खिलाफ हार दर्ज करने के बावजूद DC कैसे प्लेऑफ के लिए कर सकते हैं क्वालीफाई?

इस मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स आठ मैच में तीन जीत दर्ज की है और वो आईपीएल 2024 की अंक तालिका में सातवें पायदान पर है।

Delhi Capitals (Photo Source: BCCI/IPL)
Delhi Capitals (Photo Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 20 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शानदार मैच खेला गया था। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 67 रनों से जीत दर्ज की। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 266 रन बनाए।

हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड ने 32 गेंदों में 89 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। दिल्ली टीम की ओर से कुलदीप यादव ने चार ओवर में 55 रन देकर चार विकेट झटके। जवाब में मेजबान 199 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से Jake Fraser-McGurk ने 18 गेंदों में 65 रनों की आक्रामक पारी के लिए लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। इस मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स आठ मैच में तीन जीत दर्ज की है और वो आईपीएल 2024 की अंक तालिका में सातवें पायदान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स को अब अपना अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ इसी वेन्यू पर खेलना है। यही नहीं उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ 27 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में ही मैच खेलना है। इन दो मुकाबलों के बाद टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी जीत दर्ज करनी बेहद जरूरी होगी।

दिल्ली कैपिटल्स को अब अपने बचें हुए 6 मैच में 5 में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है

कोलकाता और राजस्थान के बाद दिल्ली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच खेलेंगी। बता दें, दिल्ली कैपिटल्स को अब अपने बचे हुए 6 मैच में 5 में जीत दर्ज करनी बेहद जरूरी है। अगर टीम ऐसा करने में नाकाम रही तो वो प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाएगी। टीम का नेट रन रेट भी काफी खराब है। अगर दिल्ली कैपिटल्स इन मैच में दो हार दर्ज करती है तो उनके 14 अंक होंगे और बात नेट रन रेट पर होगी। इस समय टीम का नेट रन रेट -0.477 है।

दिल्ली के पास ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि टीम के गेंदबाजों को अब इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़नी होगी। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की निगाहें अपने आगामी मैच गुजरात टाइटंस पर होगी जिसके खिलाफ उन्हें 24 अप्रैल को खेलना है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?