IPL 2024: घर पर शेर है संजू सैमसन की RR, जानें अब तक होमग्राउंड में कैसा रहा है राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड…
आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स पहला मुकाबला 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी।
अद्यतन - Mar 12, 2024 9:43 pm

IPL 2024: Rajasthan Royals (RR) Performance at their homeground: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने आईपीएल 2022 के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। आईपीएल 2023 में भी टीम का लक्ष्य शानदार खेल बरकरार रख ट्रॉफी के करीब पहुंच उसे हासिल करना था। लेकिन टीम पिछले सीजन प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। राजस्थान रॉयल्स ने 14 में से 7 मुकाबलों में जीत दर्ज की थी और पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर जगह बनाई थी। आगामी सीजन में राजस्थान रॉयल्स शानदार खेल दिखाना चाहेगी।
यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर और एडम जम्पा जैसे खिलाड़ी मैच विनर रहने वाले हैं। आईपीएल 2024 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने रोवमेन पॉवेल (7.4 करोड़), शुभम दुबे (5.8 करोड़), टॉम कोहलर कैडमोर (40 लाख), आबिद मुश्ताक (20 लाख) और नांद्रे बर्गर (50 लाख) को खरीदा है। आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 24 मार्च को खेलेगी। होमग्राउंड सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम, जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (RR) का रिकॉर्ड अब तक कैसा रहा है, आइए आपको बताते हैं-
सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) का रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स ने होमग्राउंड सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 52 मैच खेले हैं। जिसमें से 33 मैचों में टीम ने जीत दर्ज की और 19 में हार मिली है। होमग्राउंड में टीम का विनिंग प्रतिशत 63.46 का है।
IPL 2024 के लिए राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वॉड
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फेरेइरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमेन पॉवेल, शुभम पांडे, टॉम कोहलर कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर