IPL 2024: RCB के लिए 41 गेंदों में शतक ठोक Will Jacks ने "प्लेयर ऑफ द मैच" अवॉर्ड किया अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: RCB के लिए 41 गेंदों में शतक ठोक Will Jacks ने “प्लेयर ऑफ द मैच” अवॉर्ड किया अपने नाम

गुजरात टाइटंस के खिलाफ विल जैक्स ने 243.90 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

Will Jacks (Photo Source: BCCI/IPL)
Will Jacks (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024, GT vs RCB: Will Jacks Won POTM Award: आईपीएल 2024 के 45वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। मुकाबले में GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 200 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में RCB ने 24 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इस जीत के हीरो रहे विल जैक्स (Will Jacks), जिन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेली। विल जैक्स को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

शुरुआत में स्ट्रगल करते हुए नजर आए थे Will Jacks

गुजरात टाइटंस के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने अच्छी ही शुरुआत की थी। विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस के बीच पहले विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हुई थी। कप्तान डु प्लेसिस चौथे ओवर में साई किशोर के खिलाफ 12 गेंदों में 24 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे थे।

पहला विकेट गिरने के बाद विल जैक्स मैदान में बल्लेबाजी करने आए थे, लेकिन शुरुआत में वह थोड़े परेशान दिख रहे थे। क्योंकि गेंद उनके पाले में अच्छे से आ नहीं थी। जैक्स ने शुरुआती 16 गेंदों में 16 रन ही बनाए थे। विल जैक्स (Will Jacks) ने संयम बनाए रखा और फिर गुजरात के गेंदबाजों पर अटैक करते हुए नजर आए।

विल जैक्स ने पारी में लगाए 10 छक्के

जैक्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 31 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था, फिर अगली 10 गेंदों का सामना कर शतक ठोक दिया। विल जैक्स (Will Jacks) ने 243.90 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 5 चौके और 10 छक्कों की मदद से 100 रनों की नाबाद पारी खेली।

विराट कोहली के साथ विल जैक्स ने 165 रनों की मैच विनिंग साझेदारी भी निभाई। विराट कोहली ने आज टीम के लिए 44 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 70 रनों की नाबाद पारी खेली।

close whatsapp