VIDEO: ये किस लाइन में आ गए Rohit Sharma...! मुंबई इंडियंस के लिए बने बस ड्राइवर

VIDEO: ये किस लाइन में आ गए रोहित शर्मा…! बने टीम बस के ड्राइवर, नजारा देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुंबई इंडियंस टीम बस की ड्राइवर सीट पर बैठे हुए हैं।

Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)
Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल 2024 में तीन लगातार शर्मनाक हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम जीत की पटरी पर लौट चुकी है। पिछले दो मुकाबलों में टीम ने शानदार जीत दर्ज की है, मुंबई इस वक्त पॉइंट्स टेबल में 5 मैचों में दो जीत और 4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।

CSK के खिलाफ भी मुंबई इंडियंस जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। इस बीच मैच से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और मुंबई इंडियंस की टीम मस्ती के मूड में नजर आ रही है। रोहित शर्मा टीम बस की ड्राइवर सीट पर बैठे हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rohit Sharma ने इस तरह फैंस को किया एंटरटेन

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मैदान के अंदर और बाहर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हिटमैन अपने फैंस को एंटरटेन करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। रोहित शर्मा हाल ही में मुंबई इंडियंस टीम बस के ड्राइवर के रूप में नजर आए, रोहित शर्मा फैंस को बस के अंदर आने के लिए भी कहते हुए नजर आए।

वहां मौजूद फैंस और मीडिया वाले इस मोमेंट को देखकर काफी ज्यादा उत्साहित हो गए, और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए ताली बजाते और चियर करते हुए नजर आए। रोहित शर्मा बस की ड्राइवर सीट पर बैठकर वीडियो भी बनाते हुए दिखे।

यहां देखें रोहित शर्मा का वो वीडियो-

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के इस वीडियो पर फैंस लगातार मजेदार प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘Hitman be like: गड्डी आज तेरा भाई चलाएगा’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘रिटायरमेंट के बाद रोहित शर्मा अपना शो कॉमेडी नाइट्स विद रोहित शर्मा शुरू कर सकते हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैन विद गोल्डन हार्ट’

बता दें कि आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंप दी थी। मीडिया में लगातार ऐसी खबरें चल रही हैं कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं और किसी अन्य फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकते हैं। आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 5 मैचों में अब तक 31.20 की औसत और 167.74 के स्ट्राइक रेट से 156 रन बनाए हैं।

close whatsapp