IPL 2024: साइलेंट टाई-ब्रेकर बिड क्या है? और यह कैसे नीलामी में होता है इस्तेमाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: साइलेंट टाई-ब्रेकर बिड क्या है? और यह कैसे नीलामी में होता है इस्तेमाल

यह शानदार टूर्नामेंट का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा।

TATA IPL Trophy. (Image Source: BCCI-IPL)
TATA IPL Trophy. (Image Source: BCCI-IPL)

आईपीएल 2024 के ऑक्शन की तैयारी काफी तेजी से चल रही है। बता दें, यह शानदार टूर्नामेंट का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा। यही नहीं मल्लिका सागर को इस शानदार टूर्नामेंट का नीलामीकर्ता (Auctioneer) बनाया गया है।

ऐसा पहली बार हो रहा है कि आईपीएल ऑक्शन भारत के बाहर आयोजित किया जा रहा है। इस बार ऑक्शन में 333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। 10 फ्रेंचाइजियों को मिलाकर 77 स्लॉट उपलब्ध है। इनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिजर्व है। 333 खिलाड़ियों में 214 भारतीय खिलाड़ी है जबकि 119 विदेशी और दो एसोसिएट नेशन के क्रिकेटर हैं। यही नहीं इसमें 116 कैप्ड खिलाड़ी है जबकि 215 अनकैप्ड खिलाड़ी।

इस बार मिनी-ऑक्शन में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक नया नियम लागू किया है जिसका नाम है Tie-Breaker नियम। यह नियम तब लागू होगा जब दो या उससे ज्यादा फ्रेंचाइजी किसी खिलाड़ी पर एक जैसी ही बोली लगाएंगी और उनके पास अपने स्क्वॉड को पूरा करने के लिए ज्यादा पैसे नहीं बचे होंगे। इसके बाद नीलामीकर्ता खिलाड़ी को Tie बोली में शामिल करेंगे।

हालांकि इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उन सभी फ्रेंचाइजियों को बुलाएंगे जिनकी समान बोली है। इसके बाद उन्हें बिना कुछ बोले एक फॉर्म में जो बीसीसीआई द्वारा फ्रेंचाइजी को दिया जाएगा उसमें अपनी बोली लिखनी है।

कुछ ऐसा होगा Tie-Breaker नियम

इसके बाद इन बोली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड खोलेगा और जिसकी सबसे ज्यादा बोली होगी खिलाड़ी उस फ्रेंचाइजी में जाएगा। यह प्रतिक्रिया तब तक चलती रहेगी जब तक विजेता घोषित ना हो जाए। बता दे, जो भी बोली इस फॉर्म में लिखी होगी उसे सैलरी कैप से हटाया नहीं जाएगा बल्कि इस Tie-Breaker बोली के रकम को फ्रेंचाइजी को बीसीसीआई को खिलाड़ी ऑक्शन के 30 दिन के अंदर देना होगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम को नियम के बारे में बताया कि, ‘Tie-Breaker बिड को फ्रेंचाइजी को एक बार में ही पूरा देना होगा। बता दें, यह रकम अलग होगी और इसे फ्रेंचाइजी के सैलरी कैप से खत्म नहीं किया जाएगा। Tie- Breaker के लिए मिनिमम रकम कुछ नहीं है।’

 

close whatsapp
5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू IPL मैच में ठोकी हाफ सेंचुरी IPL 2024: इन 11 विदेशी खिलाड़ियों ने लिए करोड़ों रुपये लेकिन हुए फ्लॉप IPL 2024: आईपीएल के 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी आईपीएल इतिहास के 5 सबसे तेज गेंदबाज आईपीएल 2024 में सभी 10 टीमों के हेड कोच कौन हैं? चिन्नास्वामी में RCB के खिलाफ किस टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच IPL 2024: RCB के 3 पूर्व खिलाड़ी जो SRH में मचा रहे तबाही 4 खिलाड़ी जिन्होंने खेले हैं 500 से ज्यादा टी20 मैच MS Dhoni: बतौर CSK कप्तान धोनी के लाजवाब रिकार्ड IPL 2024 शुरू होने से पहले किन टीमों के कप्तान बदले गए